मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

भाजपा ने शुरू की चुनाव की तैयारी, बंगाल में वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे अमित शाह

भाजपा ने शुरू की चुनाव की तैयारी, बंगाल में वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे अमित शाह

नई दिल्ली – भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज सुबह 11 बजे जन संवाद वर्चुअल रैली के जरिए पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित करेंगे.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले साल की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए बीजेपी वर्चुअल रैलियां आयोजित कर रही है.

इस रैली में कोरोना वायरस और चक्रवात अम्फान के संकट से निपटने में नाकाम ममता सरकार को अमित शाह घेर सकते है पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने पिछले सोमवार को अपनी पश्चिम बंगाल इकाई का गठन किया था. पश्चिम बंगाल इकाई में कई नए चेहरों को शामिल किया गया है और सीएए और एनआरसी पर पार्टी के रुख का विरोध करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस के रिश्तेदार चंद्रप्रकाश बोस को हटा दिया गया है.

बिहार के बाद आठ जून को अमित शाह ने ओडिशा जनसंवाद रैली में अपनी बात रखी. रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ओडिशा के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी कृत संकल्प है. ओडिशा की जनता ने जो भी अपेक्षा प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार से की है, उस पर हम निश्चित रूप से खरे उतरेंगे. ओडिशा को विकसित राज्य बनाना हमारी प्राथमिकता है.

Share This
अगला लेख → आज से मिलेंगे काशी विश्वनाथ के दर्शन ,संकटमोचन के लिए करना प…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun