मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

भूत का मास्क पहनकर बना रहे थे टिकटॉक, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

भूत का मास्क पहनकर बना रहे थे टिकटॉक, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

लखनऊ – सुबह पार्क में टहलने वाले लोग उस वक्त डर गए जब डरावना मास्क पहन कर कुछ लड़के पार्क में टिकटॉक पर हॉरर वीडियो बना रहे थे, सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों युवकों को सार्वजनिक स्थान पर दहशत फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। टिकटॉक वीडियो पर लंबे समय से छिड़े विवाद के बीच लखनऊ में कार्रवाई का यह पहला मामला है।

आशियाना थाने के प्रभारी संजय राय ने बताया कि शारदा नगर के रजनीखण्ड में रहने वाले मोनू यादव और सोनू यादव सगे भाई हैं। दोनों पर टिकटॉक वीडियो बनाने का खुमार चढ़ा है और वह लोग अक्सर नये-नये वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते रहते है। सुबह पांच बजे वह दोनों अपने दोस्तों अनूप और अमित के साथ टिकटॉक वीडियो बनाने के लिए रतनखण्ड स्थित पार्क में पहुंचे। वहां पर उन्होंने हॉरर फेस मास्क पहनकर पहले एक-दूसरे को डराते हुए वीडियो बनाया। इसके बाद चारों को शरारत सूझी और उन लोगों ने पार्क में मॉर्निंग वॉक करने आए लोगों को डराते हुए वीडियो बनाना शुरू कर दिया। हॉरर मास्क पहने युवकों के अचानक सामने आने पर मॉर्निंग वॉकर्स सहम कर भागने-दौड़ने लगे।

स्थानीय निवासियों ने इसकी शिकायत पुलिस से करि जिसके बाद मौके पर पहुंची आशियाना पुलिस सोनू, मोनू, अमित और अनूप को पकड़ कर थाने ले आई। हालाँकि हवालात उनके होश उड़ गए और उन्होंने अपनी गलती मानते हुए कहा की अब वो ऐसे वीडियो नहीं बनाएंगे लेकिन पुलिस ने उन लड़को पर कारवाही करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया

Share This
अगला लेख → भाजपा ने शुरू की चुनाव की तैयारी, बंगाल में वर्चुअल रैली को …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun