मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

भाजपा सरकार में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव हो रहा है – अखिलेश यादव

भाजपा सरकार में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव हो रहा है – अखिलेश यादव

लखनऊ – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज लोक सभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक की जिसमे पार्टी संगठन के लोग शामिल हुए,बैठक में अखिलेश यादव ने कहा की भाजपा को समाजवादी पार्टी का वोट कैसे रोकना है? उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और प्रशासन मिलकर समाजवादी पार्टी के समर्थकों का नाम वोटरलिस्ट से या तो डिलीट कर दिये या दूसरे बूथों में शामिल कर दिए गए हैं, जिससे कि बहुत से वोटर अपना वोट न डाल पाये। 22 जनवरी को प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची में हमें नाम जोड़ना है। कोशिश हो कि किसी भी वोटर का नाम छूटने न पाए। इसकी तैयारी अभी से विधानसभा स्तर पर करनी है।

पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार चरम पर हैं। महंगाई, बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। बीजेपी के लोग भू माफिया बन गए हैं। खाली जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। भाजपा सरकार में अधिकारी और भाजपा नेता, कार्यकर्ता मिलकर बड़े पैमाने पर जमीनों को हड़प रहे हैं। लोगों पर दबाव बना रहे हैं। धमकाकर उनकी जमीनें छीन रहे हैं।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव हो रहा है। पीडीए के बजट में कटौती नहीं होनी चाहिए। पीडीए की जितनी मदद हो सके करनी चाहिए। बजट के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में रोजगार के क्षेत्र में, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के पास पीडीए के आंकड़ों को लेकर कोई भी जवाब नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने 40 लाख करोड़ रू0 का पूंजीनिवेश होने का सपना दिखाया, लेकिन पता नहीं कहां कौन सा उद्योग लगा? किसको कौन सी नौकरी मिली? आज बिजली महंगी है। किसानों को अपना खेत बचाने के लिए तार लगाने पड़ रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हैं, अस्पतालों में इलाज नहीं है। समाजवादी सरकार में कैंसर इंस्टीट्यूट बना था। नए मेडिकल कॉलेज बने थे। वे भी आज नहीं चल पा रहे हैं।

सपा प्रमुख ने कहा है कि भाजपा सरकार किसानों की मदद करने के बजाय उनसे मुनाफा कमा रही है। उद्योगपतियों का कर्ज माफ करती है दूसरी तरफ किसानों को लूट रही है। किसानों के बजट में कटौती कर रही है। एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि केंद्र में जब से भाजपा की सरकार आई है, देश में एक लाख से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके हैं। महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं, उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा कस्टोडियल डेथ हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए

Share This
अगला लेख → अटल जी का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत बड़ा चैलेंज था - पंकज …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,572 +806 (+1.05%)
निफ्टी 24,242 +257 (+1.07%)
मौसम
27°C
Patchy light drizzle
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun