मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

भारतीय वायुसेना के अधिकारी पर हमला, सेना के एक अफसर पर दर्ज हुआ केस , जानें क्या है मामला

भारतीय वायुसेना के अधिकारी पर हमला, सेना के एक अफसर पर दर्ज हुआ केस , जानें क्या है मामला

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर शिलादित्य बोस से जुड़ा मामला अब एक नया मोड़ ले चुका है। उन पर अब हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं और इस संबंध में एक एफआईआर भी दर्ज की गई है। ताज़ा सीसीटीवी फुटेज ने विंग कमांडर बोस के पहले के दावों को गलत साबित किया है।

वीडियो फुटेज में स्पष्ट तौर पर देखा गया है कि बोस एक बाइक सवार कॉल सेंटर कर्मचारी के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। यह घटना सोमवार 22 अप्रैल की सुबह टिन फैक्ट्री जंक्शन के पास उस वक्त हुई, जब बोस अपनी पत्नी स्क्वाड्रन लीडर मधुमिता दत्ता के साथ एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे।

कॉल सेंटर कर्मचारी विकास कुमार, जो इस घटना में घायल हुआ, उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के आधार पर बायप्पनहल्ली पुलिस थाने में विंग कमांडर बोस के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, बोस इस समय कोलकाता में हैं, लेकिन जांच के सिलसिले में उन्हें जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं, जिनमें धारा 108 (उकसाने का प्रयास), 115 (2) (गंभीर अपराध करने का प्रयास), 304 (गैर इरादतन हत्या), 324 (खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाना), और 352 (गंभीर उकसावे के बिना हमला) शामिल हैं।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद विंग कमांडर बोस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह खून से लथपथ दिख रहे हैं। वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया है कि एक बाइक सवार ने उनसे इसलिए बदसलूकी की क्योंकि वह कन्नड़ भाषा में बात नहीं कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी गाड़ी से जा रहे थे, तभी अचानक वह बाइक सवार उनकी कार के सामने आ गया और उन पर हमला कर दिया।

बोस का आरोप है कि जब वह मदद के लिए चिल्लाए तो आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने उनकी कोई सहायता नहीं की। उन्होंने कहा कि सिर्फ कुछ बुजुर्गों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, बाकी सब तमाशबीन बने रहे। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कर्नाटक में देश की सेवा कर रहे सैनिकों के साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है?इस मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इसमें और तथ्य सामने आ सकते हैं।

Share This
अगला लेख → 34 साल पहले आई थी 3 सुपरस्टार्स की फिल्म, सेट पर खर्च हुए कर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun