मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

भारत का सबसे अमीर यूट्यूबर बना एक कॉमेडियन! तन्मय भट्ट की दौलत पर मचा बवाल

भारत का सबसे अमीर यूट्यूबर बना एक कॉमेडियन! तन्मय भट्ट की दौलत पर मचा बवाल

भारत में यूट्यूब अब सिर्फ वीडियो देखने का प्लेटफॉर्म नहीं रहा, यह अब एक करियर और करोड़ों की कमाई का जरिया बन चुका है। बहुत से यूट्यूबर्स आज अपने कंटेंट से नाम और पैसा दोनों कमा रहे हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया कि भारत का सबसे अमीर यूट्यूबर कोई और नहीं बल्कि तन्मय भट्ट हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 665 करोड़ रुपये बताई गई है।

तन्मय भट्ट पहले AIB (All India Bakchod) ग्रुप का हिस्सा थे और अब खुद का यूट्यूब चैनल चलाते हैं। वो कॉमेडी, स्ट्रीमिंग और सोशल कमेंट्री के लिए जाने जाते हैं। इस रिपोर्ट में दावा किया गया कि उन्होंने भुवन बाम, कैरी मिनाटी और समय रैना जैसे फेमस यूट्यूबर्स को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

लेकिन जैसे ही यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर फैली, लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। खुद तन्मय भट्ट ने इस पर मजाकिया अंदाज़ में रिएक्ट करते हुए कहा, “अगर मेरे पास इतने पैसे होते तो मैं यूट्यूब मेंबरशिप क्यों बेचता?” इसका मतलब साफ है कि तन्मय खुद भी इस रिपोर्ट को मजाक ही मानते हैं।

रिपोर्ट्स कहती हैं कि तन्मय की कमाई सिर्फ यूट्यूब से नहीं है। उन्होंने कई ब्रांड्स के साथ काम किया है, स्टार्टअप्स में इन्वेस्ट किया है और स्क्रिप्ट राइटिंग से भी पैसे कमाए हैं। वो एक कॉमेडियन के साथ-साथ एक अच्छे एंटरप्रेन्योर भी माने जाते हैं।

हालांकि 665 करोड़ रुपये की नेटवर्थ वाली बात सही हो या नहीं, लेकिन ये साफ है कि तन्मय भट्ट ने अपनी मेहनत से डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है।

सोशल मीडिया पर लोग भले ही इस खबर पर चुटकियां ले रहे हों, लेकिन तन्मय की सफलता और लोगों के दिलों में उनकी जगह को नकारा नहीं जा सकता।

Share This
अगला लेख → 8 साल बाद नोएडा में चलेगी 20 नई एसी बसें, जानिए कब मिलेगी सु…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun