मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

भारत के इस राज्य में सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए , लोग घरों से बाहर निकले

भारत के इस राज्य में सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए , लोग घरों से बाहर निकले

हाल के दिनों में भारत सहित दुनिया के विभिन्न हिस्सों में बार-बार भूकंप की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोगों के बीच डर और चिंता बढ़ रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के पहाड़ी जिले उत्तरकाशी में भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। झटके महसूस होते ही लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।

दो बार महसूस किए गए झटके

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर उत्तरकाशी में पहले भूकंप के झटके महसूस हुए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 दर्ज की गई। इसके बाद, सुबह 8 बजकर 19 मिनट पर एक और भूकंप आया, जो अधिक तीव्र था। इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई।

वरुणावत पर्वत से गिरने लगे पत्थर

दूसरे भूकंप के झटके इतने तीव्र थे कि वरुणावत पर्वत के भूस्खलन संभावित क्षेत्र से पत्थर गिरने लगे। इससे स्थानीय लोग घबराकर अपने घरों से बाहर आ गए। हालांकि, अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए निर्देश

भूकंप के बाद, उत्तरकाशी जिले के डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने सभी क्षेत्रों से स्थिति की जानकारी लेने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। यह घटना 1991 के विनाशकारी भूकंप की यादें ताजा कर गई है, जब उत्तरकाशी में 6.6 तीव्रता के भूकंप ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई थी।

भूकंप क्यों आते हैं?

धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स लगातार गतिशील रहती हैं। कभी-कभी ये प्लेट्स आपस में टकरा जाती हैं या खिसकती हैं, जिससे फॉल्ट लाइन्स पर घर्षण होता है। इस घर्षण से बनने वाली ऊर्जा जब बाहर निकलती है, तो भूकंप के रूप में महसूस की जाती है। हाल के वर्षों में, ऐसी घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है, जो चिंता का विषय बन गई है।

Share This
अगला लेख → प्रेस के सामने अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, जानें क्या बोले…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,783 -53 (-0.07%)
निफ्टी 23,999 +3 (+0.01%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun