मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

प्रेस के सामने अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, जानें क्या बोले AAP प्रमुख

प्रेस के सामने अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, जानें क्या बोले AAP प्रमुख

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को परिणाम घोषित किए जाएंगे। आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस बीच, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने भी चुनावी मैदान में कदम रख दिया है।

इसी दौरान, आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान का जिक्र करते हुए कहा कि योगी जी ने सही मुद्दा उठाया है। योगी ने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और इस बात से दिल्ली के लोग पूरी तरह सहमत हैं।

अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली में 11 अलग-अलग गैंग सक्रिय हैं, जिन्होंने राजधानी को आपस में बांट लिया है। ये अपराधी व्यापारियों से खुलेआम फिरौती मांगते हैं और धमकियां देते हैं। लोगों को जान से मारने की धमकी देकर डराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर आए दिन गैंगवार हो रहे हैं, जिससे लोगों में खौफ का माहौल है। यहां तक कि महिलाओं और बच्चों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। रोजाना दिल्ली में 17 बच्चों और 10 महिलाओं के अपहरण की घटनाएं हो रही हैं। अपराध की घटनाएं जैसे हत्या, चाकूबाजी, चोरी और डकैती आम हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग इन हालातों से बेहद परेशान और डरे हुए हैं।

योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार के दावों पर टिप्पणी करते हुए केजरीवाल ने कहा कि मुझे नहीं पता कि यूपी में कानून व्यवस्था ठीक हुई है या नहीं, लेकिन योगी जी ने यह भी कहा कि यूपी में उन्होंने सभी गैंगस्टरों का सफाया कर दिया है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि दिल्ली की कानून व्यवस्था दिल्ली सरकार के अधीन नहीं आती है।

पूर्वांचली और जाट वोटरों को साधने की कोशिश

हाल ही में अरविंद केजरीवाल ने पूर्वांचली और जाट समुदाय के वोटरों को लेकर भी अपनी रणनीति स्पष्ट की। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि भाजपा जानबूझकर दिल्ली के पूर्वांचल के वोटरों के नाम मतदाता सूची से काट रही है, लेकिन आम आदमी पार्टी ऐसा नहीं होने देगी।

वहीं, जाट समुदाय के लिए उन्होंने कहा कि भाजपा ने जाटों से जो वादे किए थे, वे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। केजरीवाल ने यह भी ऐलान किया कि उनकी पार्टी जाटों को ओबीसी आरक्षण के दायरे में लाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी और इस दिशा में संघर्ष करती रहेगी, चाहे इसके लिए कितनी भी मेहनत क्यों न करनी पड़े।

Share This
अगला लेख → ईडी ने पूर्व विधायक बलजीत यादव के कई स्थानों पर रेड की, कई ज…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,923 +87 (+0.11%)
निफ्टी 24,006 +10 (+0.04%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun