मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

भारत जोड़ो यात्रा ‘हताश आवाजों को एकजुट कर रही है- राहुल गांधी

भारत जोड़ो यात्रा ‘हताश आवाजों को एकजुट कर रही है- राहुल गांधी
Rahul Gandhi during the Bharat Jodo Yatra, which entered Kerala on Sunday. MP Shashi Tharoor, Leader of Opposition VD Satheesan, K Muraleedharan, and KC Venugopal, among others, can also be seen. Photo: Rinkuraj Mattancheril/Manorama

कांग्रेस द्वारा चलायी जा रही भारत जोड़ो यात्रा के 11वें दिन केरल के हरिपाद से यात्रा शुरू हुई. इस यात्रा में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए. इस दौरान कई बार राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए भी नजर आए. वहीं, राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि बेरोजगारी (Unemployment) की बेड़ियां तोड़ने के लिए हताश आवाजों को एकजुट कर रही है भारत जोड़ो यात्रा.

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “सद्भाव के बिना प्रगति नहीं है. प्रगति के बिना रोजगार नहीं है. रोजगार के बिना कोई भविष्य नहीं है. बेरोजगारी की बेड़ियों को तोड़ने के लिए भारत जोड़ी यात्रा निराशा की आवाज को एकजुट कर रही है.” ओटप्पना पहुंचने के बाद यात्रा का सुबह का सत्र खत्म हो गया और यात्रा में शामिल लोगों ने करुवट्टा में आराम किया है. इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी रास्ते में एक होटल में चाय पीने के लिए भी रुके.

जानकारी के मुताबिक, यात्रा शाम पांच बजे पुरक्कड़ से फिर शुरू हुई. पुरक्कड़ करुवट्टा से 6.5 किमी की दूरी पर है और राहुल गांधी यात्रा में शामिल अन्य सदस्यों के साथ ये दूरी वाहन से तय करेंगे. शाम का चरण टीडी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, वंदनम के पास सात बजे के आसपास समाप्त होगा. शाम के चरण में भारत जोड़ो यात्रा 7.5 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. इसके बाद ये लोग कार्मेल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पुन्नपरा में रुकेंगे.

राहुल गांधी ने देश में बढ़ती कीमतों बेरोजगारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि चीतों को बाड़े में छोड़ने की बजाय उन्हें अपना समय बेरोजगारी संकट और आवश्यक चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी जैसे मुद्दों को हल करने में लगाना चाहिए. आपको बता दें कि कन्याकुमारी से कश्मीरके लिए शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 150 दिनों में पूरी की जाएगी.

Share This
अगला लेख → मॉरीशस के पूर्व उप प्रधानमंत्री की पत्नी ने किया गोरखनाथ में…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,874 +38 (+0.05%)
निफ्टी 24,000 +4 (+0.02%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun