मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

उमर अब्दुल्ला ने बताया,लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को कौन देगा टक्कर

उमर अब्दुल्ला ने बताया,लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को कौन देगा टक्कर

नई दिल्ली- जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव हो या यूपी में हो रहे मदरसों के सर्वे समेत कई मुद्दों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने अपनी बात कही न्यूज़ चैनल एबीपी न्यूज के शो प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने ज्ञानव्यापी मस्जिद, पाकिस्तान, जम्मू कश्मीर चुनाव और उन चुनावों में कश्मीर के सीएम फेस को लेकर बात की.

जम्मू कश्मीर में धारा 370 के मुद्दे को लेकर उमर अब्दुल्ला ने पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद पर निशाना साधते हुए कहा कि हम किसी को सपने नहीं दिखाते हैं. पहले वो तय करें कि कौन, किसको सपने दिखा रहा है. हमें हुकुमत पर भरोसा नहीं है शायद कांग्रेस भी 370 नहीं वापस करेगी, लेकिन हम अपनी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में लड़ते रहेंगे.

वही प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वह जम्मू कश्मीर में आने वाले चुनावों में सीएम पद की कुर्सी के लिए इलेक्शन नहीं लड़ रहे हैं. ये इलेक्शन ये साबित करने के लिए होगा कि 5 अगस्त 2019 को यहां जो हुआ वो गलत हुआ. उमर ने आगे कहा कि यहां पर विकास एक मुद्दा तो होगा पर वह बहुत ही मामूली मुद्दा होगा. उन्होंने कहा कि कश्मीर में चुनाव सेंटिमेंट पर लड़े जाते हैं. ये इलेक्शन भी सेंटिमेंट पर ही लड़ा जाएगा.

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में उमर अब्दुल्ला ने कहा कि 2024 में राहुल गांधी पीएम मोदी को अच्छी चुनौती दे पाएंगे क्योंकि नीतीश कुमार को बिहार के बाहर कोई भी नहीं जानता है. उनसे अच्छी चनौती तो अरविंद केजरीवाल पीएम मोदी को दे देंगे.

Share This
अगला लेख → भारत जोड़ो यात्रा ‘हताश आवाजों को एकजुट कर रही है- राहुल गांध…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
24°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 4 km/h
Dehradun