मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

भीषण गर्मी से झुलस रहा है उत्तर प्रदेश , जानें कब होगी मॉनसून की एंट्री

भीषण गर्मी से झुलस रहा है उत्तर प्रदेश , जानें कब होगी मॉनसून की एंट्री

उत्तर प्रदेश में इस समय लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने कहा है कि इस बार गर्मी बढ़ेगी और इसके कम होने के अभी कोई संकेत नहीं हैं. भीषण गर्मी का प्रकोप अभी जारी रहेगा। वहीं, दिन में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा, अब रात और गर्म होगी। शुक्रवार को पूरे राज्य में प्रयागराज सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार 15 जून को प्रदेश के अधिकांश जिलों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. वहीं, सबसे अधिक न्यूनतम तापमान आगरा में 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लू चल रही है। ऐसे हालात 15 जून तक बने रहने की आशंका है। 16 और 17 जून को बस्ती, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती, गोरखपुर समेत कई इलाकों में बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानिक ने आगे कहा, ‘इसके पीछे कारण यह है कि बंगाल की खाड़ी में दबाव की स्थिति के कारण मानसून बीच में ही रुक गया है. यह तब सक्रिय होगा जब उत्तरी हवाएं चलने लगेंगी और इस दौरान मानसून के बादल उत्तर प्रदेश तक पहुंचेंगे। फिलहाल उत्तर प्रदेश में 20 जून तक हल्की बारिश की संभावना है, जिससे क्षेत्र में कुछ राहत गर्मी से लोगों को मिल सकती है.’

Share This
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → PM Kisan Nidhi Yojana : आज जारी होगी 17वीं किस्त किसानों के …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
25°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun