मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

भ्रष्टाचार के मामले में शेख हसीना, उनके बेटे समेत 17 लोगों पर गिरफ्तारी वारंट जारी

भ्रष्टाचार के मामले में शेख हसीना, उनके बेटे समेत 17 लोगों पर गिरफ्तारी वारंट जारी

ढाका: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा घटनाक्रम में, ढाका की एक अदालत ने शेख हसीना, उनके बेटे सजीब वाजेद और 16 अन्य लोगों के खिलाफ एक नया गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इन सभी पर राजधानी ढाका के बाहरी इलाके पूर्वाचल न्यू टाउन में भूखंडों के आवंटन में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप लगे हैं।

अदालत के एक अधिकारी ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (एसीसी) द्वारा दायर चार्जशीट के आधार पर अदालत ने यह कार्रवाई की है। ढाका मेट्रोपॉलिटन वरिष्ठ विशेष न्यायाधीश की अदालत ने आदेश दिया है कि संबंधित पुलिस अधिकारी 29 अप्रैल तक गिरफ्तारी की स्थिति पर रिपोर्ट पेश करें। अभियोजन पक्ष के वकील के मुताबिक, आरोपितों में अधिकतर सरकारी अधिकारी शामिल हैं।

न्यायाधीश जाकिर हुसैन ने ढाका और देश के अन्य हिस्सों में मौजूद विभिन्न थानों के अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे निर्धारित तिथि तक इस आदेश के पालन पर प्रगति रिपोर्ट अदालत में पेश करें। इससे पहले भी इसी अदालत ने शेख हसीना, उनकी बेटी साइमा वाजेद पुतुल, बहन शेख रेहाना, ब्रिटिश सांसद ट्यूलिप रिजवाना सिद्दीक, रेहाना के बेटे रादवान मुजीब सिद्दीक और अन्य 48 लोगों के खिलाफ राजनीतिक प्रभाव का गलत इस्तेमाल कर जमीन आवंटन में गड़बड़ियों को लेकर गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

Share This
अगला लेख → एम्स में इलाज के लिए नहीं खाने पड़ेंगे धक्के, सिर्फ एक क्लिक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Clear
💧 90% 💨 5 km/h
Dehradun