मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार उग्रवादियों को पकड़ा, एक नाबालिग भी हिरासत में लिया गया

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार उग्रवादियों को पकड़ा, एक नाबालिग भी हिरासत में लिया गया

मणिपुर के बिष्णुपुर और काकचिंग जिलों में सुरक्षा बलों ने दो प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों से जुड़े चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनमें एक किशोर भी शामिल है। पुलिस ने रविवार को जानकारी दी कि कांगलीपक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के एक सदस्य को शनिवार को बिष्णुपुर जिले के मोइरांग ओक्शोंगबंग इलाके से गिरफ्तार किया गया। वहीं, केसीपी (एमसी प्रोग्रेसिव) संगठन से जुड़े एक किशोर को नाम्बोल बाजार से पकड़ा गया।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, केसीपी (पीडब्ल्यूजी) का एक और सक्रिय सदस्य निंगथौखोंग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, काकचिंग जिले के हियांगलाम क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाकर यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलीपक (यूपीपीके) के एक सदस्य को भी दबोचा गया।

इसी दौरान जिरीबाम जिले में शनिवार को चलाए गए एक अन्य तलाशी अभियान में पुलिस ने कई हथियार बरामद किए हैं।

शुक्रवार को भी पकड़े गए थे चार उग्रवादी
शुक्रवार को भी सुरक्षा बलों ने बिष्णुपुर, थौबल और इंफाल पूर्व जिलों से चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ-पाम्बेई) के दो सदस्यों को बिष्णुपुर के नाम्बोल इलाके से उस समय पकड़ा गया, जब वे एक 47 वर्षीय व्यक्ति के अपहरण में संलिप्त पाए गए। अगवा किए गए व्यक्ति की पहचान इंफाल पश्चिम के पटसोई पार्ट-4 निवासी लैटोनजम दिलीप सिंह के रूप में हुई, जिसे कुछ अज्ञात लोगों ने उसके घर से उठाया था। सूचना मिलने पर घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू किया गया, जिसमें दोनों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर पीड़ित को सुरक्षित छुड़ाया गया।

अवैध वसूली और हथियारों की बरामदगी
थौबल जिले के खोंगजोम खेबाचिंग क्षेत्र से पीडब्ल्यूजी संगठन से जुड़े एक और उग्रवादी को पकड़ा गया, जो अवैध वसूली में शामिल था। उसके पास से एक एम20 पिस्तौल, एक मैगजीन और दो कारतूस बरामद हुए।

इंफाल पूर्व के खुरई कोंगपाल क्षेत्र से भी संगठन का एक सक्रिय सदस्य गिरफ्तार हुआ, जिसके पास से नौ एमएम पिस्तौल, एक मैगजीन और छह कारतूस बरामद किए गए।

बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त
इसके अलावा, बिष्णुपुर जिले के लाईसोई पहाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार को चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने चार अग्निशस्त्रों के साथ भारी मात्रा में गोला-बारूद भी जब्त किया। इनमें एक एसएलआर राइफल (खाली मैगजीन के साथ), कार्बाइन मशीन गन, एक 303 राइफल, डबल बैरल बंदूक, 48 गोलियां, दो ग्रेनेड, दो बुलेटप्रूफ जैकेट और अन्य सामग्रियां शामिल हैं।

Share This
अगला लेख → रोजाना इस फल का सेवन करेगा पेट को दुरुस्त, सेहत को मिलेगा भर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun