मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार आज 28 मंत्री लेंगे शपथ, प्रह्लाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और गोविंद सिंह प्रमुख नाम

मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार आज 28 मंत्री लेंगे शपथ, प्रह्लाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और गोविंद सिंह प्रमुख नाम

भोपाल – मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार का को तीन सप्ताह से ज्यादा का समय बीत गया है.लेकिन अब मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है सोमवार को प्रदेश के कई विधायक कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने वाले हैं.

सूत्र के अनुसार मंत्री पद की शपथ लेने वालो में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के साथ साथ पार्टी के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय के नाम हैं. जानकारी के मुताबिक जिन-जिन विधायकों को मंत्रिपद की शपथ लेनी है, उनको फोन पहुंचने लगे हैं और वो भोपाल की ओर रवाना भी होने लगे हैं. मंत्रिपद को लेकर जिन नामों की प्रबल संभावनाएं हैं, उनमें अर्चना चिटनीस, विजय शाह और गोविंद राजपूत के नाम भी शामिल हैं. भोपाल से विश्वास सारंग और कृष्णा गौर बनेंगी मंत्री.

मध्य प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद नई कैबिनेट का गठन होने जा रहा है. यूं तो मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री समेत कुल 35 मंत्री बनाए जा सकते हैं, लेकिन सोमवार को सिर्फ 28 मंत्री ही शपथ लेंगे. पार्टी पहले ही मोहन यादव को मुख्यमंत्री बना चुकी है. उन्ही के साथ जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को मध्य प्रदेश का उप मुख्यमंत्री बनाया गया है.

मुख्यमंत्री मोहन यादव हाल ही में दिल्ली दौरे पर गए थे मन जा रहा है नए मंत्री को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद उन्होंने राज्य में नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण की जानकारी दी थी. दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद ही राज्य में नए मंत्री बनाए जा रहे हैं.

Share This
अगला लेख → अंबेडकरनगर - फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के 4 लोग बीमार

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 6 km/h
Dehradun