मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

मनमाड में कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ तीसरी FIR , मुंबई पुलिस ने अपील को नामंजूर किया

मनमाड में कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ तीसरी FIR , मुंबई पुलिस ने अपील को नामंजूर किया

मुंबई: स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की परेशानी बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र के नासिक जिले के मनमाड पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा, मुंबई पुलिस ने भी उनकी अपील को खारिज कर दिया है। खार पुलिस ने उन्हें समन जारी किया था, जिसके बाद कामरा ने एक हफ्ते का समय मांगा था। उनके वकील ने खार पुलिस स्टेशन जाकर समय की मांग से जुड़ी हार्ड कॉपी सौंपी, लेकिन पुलिस ने इसे स्वीकार नहीं किया। अब खार पुलिस उन्हें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 35 के तहत दूसरा समन जारी करेगी।

तीन पुलिस स्टेशनों में दर्ज हुए मामले

शिवसेना नेता मयूर बोरसे की शिकायत के आधार पर मनमाड पुलिस स्टेशन में कुणाल कामरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले की जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को खार पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया है। अब तक कुणाल कामरा के खिलाफ तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं, जो बाद में खार पुलिस को ट्रांसफर कर दी गई हैं।

कहां-कहां हुई एफआईआर?

  1. एमआईडीसी पुलिस स्टेशन
  2. डोंबिवली पुलिस स्टेशन
  3. मनमाड पुलिस स्टेशन

क्या कहा था कुणाल कामरा ने?

विवाद की जड़ एक स्टैंड-अप शो है, जो मुंबई के खार इलाके में स्थित हैबिटेट स्टूडियो में हुआ था। इस दौरान, कुणाल कामरा ने फिल्म दिल तो पागल है के एक गाने को संशोधित करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष किया था। उन्होंने उन्हें ‘गद्दार’ शब्द से संबोधित किया, जिससे विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद रविवार रात शिवसेना कार्यकर्ताओं ने होटल यूनिकॉन्टिनेंटल के बाहर प्रदर्शन किया, जहां यह क्लब स्थित है, और होटल व क्लब परिसर में तोड़फोड़ की।

एमआईडीसी थाने के एक अधिकारी के मुताबिक, कुणाल कामरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(1)(बी) (सार्वजनिक उत्पात संबंधी बयान) और 356(2) (मानहानि) समेत विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Share This
अगला लेख → यीडा बढ़ाएगा कृषि भूमि की कीमतें, नई दर निर्धारित, इन किसानो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,874 +38 (+0.05%)
निफ्टी 24,000 +4 (+0.02%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun