मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

महंगाई से घिरा अमेरिका: ट्रंप ने कॉफी–बीफ सहित कई उत्पादों से टैरिफ हटाया

महंगाई से घिरा अमेरिका: ट्रंप ने कॉफी–बीफ सहित कई उत्पादों से टैरिफ हटाया

अमेरिका में बढ़ती महंगाई और राजनीतिक दबाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने टैरिफ नीति में बड़ा बदलाव करते हुए कई जरूरी सामानों से आयात शुल्क हटाने का फैसला किया है। कॉफी, बीफ, फल और रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली कई खाद्य वस्तुओं पर लगे भारी टैरिफ ने अमेरिकी बाजार में कीमतों को काफी बढ़ा दिया था। बढ़ती महंगाई को लेकर जनता की नाराजगी खुलकर सामने आने लगी थी, जिसके बाद ट्रंप सरकार ने इन उत्पादों पर लगाए गए शुल्क को वापस लेने का आदेश जारी किया है।

ट्रंप प्रशासन का कहना है कि उनकी टैरिफ नीति अमेरिका के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बनाई गई थी, लेकिन कुछ उत्पादों के दाम बढ़ने की वजह से आम लोगों पर इसका असर देखने को मिला। दूसरी ओर डेमोक्रेट्स लगातार आरोप लगा रहे हैं कि ट्रंप की नीतियां अमेरिकी नागरिकों पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही हैं और यही वजह है कि हालिया ऑफ-ईयर चुनावों में वर्जीनिया और न्यू जर्सी समेत कई राज्यों में डेमोक्रेट्स को बड़ी जीत मिली है। चुनावी संदेश को समझते हुए ट्रंप ने कुछ टैरिफ हटाकर जनता को राहत देने की बात कही।

ब्राजील, जो अमेरिका को सबसे ज्यादा बीफ निर्यात करता था, उसके ऊपर लगे भारी टैरिफ के कारण बीफ की कीमतों में तेज उछाल आया। ऐसे ही चाय, फलों के जूस, कोकोआ, मसाले, केले, संतरे, टमाटर और कुछ उर्वरकों पर भी आयात शुल्क बढ़ने से बाजार में इनकी कीमतें बढ़ गई थीं। अब इन सभी पर टैरिफ हटाने के बाद उम्मीद की जा रही है कि कीमतों में कुछ कमी आएगी और महंगाई का दबाव घटेगा।

अमेरिका कई देशों के साथ व्यापार वार्ताएं भी तेज कर चुका है। इक्वाडोर, अर्जेंटीना और एल सल्वाडोर के साथ कृषि उत्पादों को लेकर समझौते किए गए हैं, जिनमें आयात शुल्क में ढील दी गई है। इस बीच भारत के लिए भी राहत भरी खबर सामने आई है। डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका और भारत के बीच “न्यायसंगत व्यापार समझौते” पर सहमति बनने के काफी करीब पहुंच गए हैं। ट्रंप ने यह भी कहा है कि भारत पर लगाए गए टैरिफ को वह “एक समय” पर कम करेंगे, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार को नई गति मिल सकती है।

Share This
अगला लेख → अल फलाह यूनिवर्सिटी पर सरकारी शिकंजा कसा, जमीन अधिग्रहण में …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 91% 💨 5 km/h
Dehradun