मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

महाकुंभ जा रही बस की डंपर से भीषण टक्कर, हादसे में 4 की जान गई, 13 घायल

महाकुंभ जा रही बस की डंपर से भीषण टक्कर, हादसे में 4 की जान गई, 13 घायल

माघ पूर्णिमा के अवसर पर संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए देशभर से श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं। संगम घाट से लेकर बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और हाईवे तक भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच बुधवार सुबह फतेहपुर जिले के बिंदकी क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया।

दिल्ली के उत्तम नगर से श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज जा रही एक ट्रैवलर बस कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के दूधी कगार मोड़ के पास तेज रफ्तार में चलते हुए सामने चल रहे गिट्टी से भरे डंपर में पीछे से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में बस चालक समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना इतनी भयावह थी कि टक्कर के बाद डंपर ने बस को करीब दो किलोमीटर तक घसीटा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कुल 21 श्रद्धालुओं से भरी इस बस में चार यात्रियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि 13 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लापरवाही बरतते हुए डंपर चालक ने दुर्घटनाग्रस्त बस को काफी दूर तक घसीट लिया, जिससे हालात और गंभीर हो गए।

प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे थे श्रद्धालु

पुलिस के मुताबिक, ट्रैवलर बस में सवार सभी यात्री प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से चल रही बस अनियंत्रित होकर डंपर से टकरा गई। हादसे में बस चालक अमन चौधरी, यात्री अनूप झा, रुक्मिणी चौधरी और विवेक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 13 अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी गोपालगंज से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमें से कई यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Share This
अगला लेख → मुंबई में 'गिलियन-बैरे सिंड्रोम' से पहली मौत, 53 वर्षीय व्यक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,727 -109 (-0.14%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun