मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

यूपी सहित कई राज्यों में जोरदार छापेमारी, AAP विधायक अमानतुल्लाह खान की तलाश में पुलिस सक्रिय

यूपी सहित कई राज्यों में जोरदार छापेमारी, AAP विधायक अमानतुल्लाह खान की तलाश में पुलिस सक्रिय

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल की टीमें ओखला विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। ये रेड्स दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में की जा रही हैं। पुलिस के मुताबिक, अब तक करीब एक दर्जन स्थानों पर तलाशी ली जा चुकी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से अमानतुल्लाह खान का मोबाइल फोन स्विच ऑफ है, जिससे उनकी लोकेशन ट्रैक करना मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा, पुलिस को संदेह है कि कुछ लोग उनकी गिरफ्तारी से बचाने में उनकी सहायता कर रहे हैं।

आप (AAP) विधायक अमानतुल्लाह खान पर दिल्ली पुलिस टीम पर हमला करने, धमकी देने और एक वांछित अपराधी को पुलिस हिरासत से छुड़ाने के आरोप हैं। एफआईआर में दर्ज विवरण के अनुसार, उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों को धक्का-मुक्की कर धमकाया और शावेज़ नाम के एक आरोपी को क्राइम ब्रांच की गिरफ्त से फरार करा दिया।

यह घटना जामिया नगर इलाके में हुई, जब पुलिस टीम शावेज़ को गिरफ्तार करने पहुंची थी। तभी अमानतुल्लाह खान अपने 20-25 समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और पुलिस पर दबाव बनाने लगे। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा, “यह इलाका हमारा है, तुम लोग यहां कैसे आए?” इसके अलावा, उन्होंने खुलेआम चेतावनी दी, “हमारी एक आवाज पर इतनी भीड़ इकट्ठी हो जाएगी कि तुम लोग कहां गायब हो गए, किसी को पता भी नहीं चलेगा।”

इतना ही नहीं, उन्होंने पुलिसकर्मियों को धमकाते हुए कहा, “मैं तुम्हारी वर्दी उतरवा दूंगा और कोई भी तुम्हारे खिलाफ गवाही देने के लिए तैयार नहीं होगा।”इस पूरे मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और विधायक की तलाश जारी है।

Share This
अगला लेख → महाकुंभ जा रही बस की डंपर से भीषण टक्कर, हादसे में 4 की जान …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 4 km/h
Dehradun