मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

महाकुंभ से वापसी के दौरान सड़क हादसा, श्रद्धालुओं की बस पलटी, 2 महिलाओं ने दम तोड़ा, 21 अन्य घायल

महाकुंभ से वापसी के दौरान सड़क हादसा, श्रद्धालुओं की बस पलटी, 2 महिलाओं ने दम तोड़ा, 21 अन्य घायल

सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 21 अन्य यात्री घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में एशियन हाईवे पर भरथना मार्ग के पुल पर हुई। बताया जा रहा है कि बस एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी, तभी वह सामने चल रहे ट्रक से टकरा गई और पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

बस में सवार सभी यात्री प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में स्नान कर नोएडा लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

दुर्घटना में मीरा और नीलू नामक दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।प्रशासन ने दुर्घटना में घायल यात्रियों की हर संभव मदद का आश्वासन दिया है और परिवहन नियमों के पालन पर जोर देने की अपील की है।

Share This
अगला लेख → बरेली में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी जेसीबी और 4 ट्र…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun