मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Shamli के कांधला में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट , मजदूरों ने भागकर बचाई जान

Shamli के कांधला में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट , मजदूरों ने भागकर बचाई जान

शामली जिले के कांधला कस्बे में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में धमाके के साथ आग लग गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह विस्फोट इतना जोरदार था कि आस-पास के लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए।

जानकारी के अनुसार, कांधला देहात में शाहनवाज, पुत्र निसार, निवासी मोहल्ला रायजादगान, की फुलझड़ी बनाने की एक फैक्ट्री है। दीपावली के मद्देनज़र फैक्ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे और वहां भारी मात्रा में पटाखों का स्टॉक मौजूद था। इसी बीच अचानक एक बड़ा धमाका हुआ, जिसके बाद मजदूर फैक्ट्री से भागने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक के बाद एक तीन धमाके हुए, जिससे पूरा इलाका दहल उठा। धमाकों के तुरंत बाद फैक्ट्री में आग भड़क उठी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसपी रामेसवक गौतम ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि, फैक्ट्री की लाइसेंस की जांच की जा रही है।

दीपावली के समय अवैध पटाखा फैक्ट्रियों का कारोबार तेजी से बढ़ जाता है। पिछले साल भी कई फैक्ट्रियों में विस्फोट हुए थे, जिनमें कई लोगों की जान चली गई थी। प्रशासन लगातार ऐसी अवैध फैक्ट्रियों पर छापेमारी करता है, लेकिन शामली जिले में अब भी कई पटाखा फैक्ट्रियां गुप्त रूप से संचालित की जा रही हैं।

Share This
अगला लेख → Lucknow : भिटौली चौराहे पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun