मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

महाकुंभ 2025: श्रद्धालुओं के लिए यूपी पुलिस ने तैयार किए 7 विशेष मार्ग, जानिए प्लान

महाकुंभ 2025: श्रद्धालुओं के लिए यूपी पुलिस ने तैयार किए 7 विशेष मार्ग, जानिए प्लान

महाकुंभ मेला 2025 की शुरुआत 13 जनवरी से होने जा रही है, और इसे लेकर प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा हुआ है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसी क्रम में यूपी ट्रैफिक पुलिस ने मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुगम यातायात सुनिश्चित करने हेतु खास प्लान तैयार किया है। प्रयागराज जिले में प्रवेश के लिए 7 प्रमुख मार्ग चिन्हित किए गए हैं, जहां चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की जाएंगी।

योगी सरकार ने मंगलवार को बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, कानपुर, रीवा/बांदा, लखनऊ और प्रतापगढ़ से महाकुंभ मेला और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए विस्तृत योजना बनाई है। इस बार मेले में करीब 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इनके साथ आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग और पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे।

मेला क्षेत्र में लागू होगा वन-वे यातायात

महाकुंभ मेला क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाने के लिए वन-वे रूट लागू किए जाएंगे। एसएसपी, कुंभ मेला, भीड़ बढ़ने की स्थिति में तुरंत डायवर्जन प्लान लागू करेंगे। अनुमानों के अनुसार, जौनपुर मार्ग से लगभग 21% यातायात, रीवा/बांदा मार्ग से 18%, और वाराणसी मार्ग से 16% ट्रैफिक आने की संभावना है। इसी प्रकार, कानपुर और मिर्जापुर मार्गों से क्रमशः 14% और 12% यात्री आने की उम्मीद है। वहीं, लखनऊ से 10% और प्रतापगढ़ मार्ग से 9% यातायात की संभावना जताई गई है।

इस योजना का उद्देश्य श्रद्धालुओं को निर्बाध, सुरक्षित और सुविधाजनक अनुभव प्रदान करना है, ताकि वे आध्यात्मिक रूप से संतुष्ट होकर महाकुंभ मेले का आनंद उठा सकें।

Share This
अगला लेख → यूपी में सर्दी के चलते स्कूलों की टाइमिंग बदल गई, अब 10 बजे …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun