मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

महाबोधि एक्सप्रेस पर प्रयागराज में पथराव, कई यात्री घायल, मची अफरा-तफरी

महाबोधि एक्सप्रेस पर प्रयागराज में पथराव, कई यात्री घायल, मची अफरा-तफरी

नई दिल्ली से बिहार जा रही महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन पर सोमवार रात उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। इस घटना में ट्रेन में सवार कई यात्री घायल हो गये. रात करीब नौ बजे ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से गया के लिए रवाना हुई। यमुना ब्रिज से पहले कुछ लोगों ने ट्रेन पर पथराव शुरू कर दिया. पथराव से कई यात्री घायल हो गये. कोच में चीख पुकार मच गई।

जब ट्रेन में सवार आरपीएफ जवानों ने तलाशी अभियान शुरू किया तो सभी आरोपी फरार हो गये. फिलहाल पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है. ट्रेन को आगे मिर्ज़ापुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया. यहां बयान दर्ज करने के साथ ही घायल यात्रियों का उपचार किया गया। कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं. कई यात्रियों के सिर और गर्दन पर पत्थर लगे हैं.

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे प्रशासन मामले की जांच कर रहा है. आरपीएफ को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ट्रेन पर पथराव की सूचना मिलने पर प्रयागराज जंक्शन से आरपीएफ उप निरीक्षक एसपी सरोज भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक ट्रेन वहां से रवाना हो चुकी थी।

Share This
अगला लेख → केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary ने सीएम योगी को लिखा पत्र ,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun