मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल

महाराष्ट्र और कर्नाटक में कुल 44 ठिकानों पर NIA ने की छापेमारी , पुणे से 13 लोगों को किया अरेस्ट

महाराष्ट्र और कर्नाटक में कुल 44 ठिकानों पर NIA ने की छापेमारी , पुणे से 13 लोगों को किया अरेस्ट

राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी ने शनिवार सुबह दो राज्यों महाराष्ट्र और कर्नाटक में कुल 44 स्थानों पर छापेमारी की, जहां छापेमारी के बाद एजेंसी ने पुणे से 13 लोगों को गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक ये लोग आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े हुए हैं.

एनआईए ने महाराष्ट्र में 43 स्थानों और कर्नाटक में एक स्थान पर तलाशी अभियान चलाया, जिसमें सबसे अधिक छापे ठाणे ग्रामीण में 31 स्थानों, पुणे में दो, ठाणे शहर में नौ, भयंदर में एक और कर्नाटक में एक-एक स्थान पर मारे गए। एनआईए ने आईएसआईएस से जुड़े एक नेटवर्क का पता लगाया है, जो भारत में आईएसआईएस की विचारधारा फैलाने की कोशिश कर रहा था।

वहीं, इस पूरे नेटवर्क को विदेश में बैठे हैंडलर चला रहे थे. जिनका मकसद भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देना था, ये लोग भारत में आईएसआईएस की विचारधारा से प्रभावित युवाओं को अपने संगठन में भर्ती करते थे. इन्हें IED बनाने की ट्रेनिंग दी गई थी. आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में एनआईए ने इससे पहले पुणे में भी कार्रवाई की थी, जहां से सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

Share This
अगला लेख → Saharanpur : तेज रफ्तार ट्रक ने सर्विस लेन पर खड़े 6 लोगों को…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,645 +879 (+1.15%)
निफ्टी 24,246 +261 (+1.09%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 80% 💨 6 km/h
Dehradun