मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी , 10 लोगो की मौत

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी , 10 लोगो की मौत

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में आज एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 10 लोगों की जान चली गई। घटना में मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों के इलाज के लिए उचित प्रबंध करने और मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

घटना गोंदिया-कोहमारा राज्य महामार्ग पर ग्राम खजरी के पास हुई, जहां बाइक को बचाने की कोशिश में महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम (MSRTC) की शिवशाही बस पलट गई। बस के पलटने से यात्रियों पर भारी दबाव पड़ा, जिससे कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा 29 नवंबर को दोपहर 12 से 12:30 बजे के बीच हुआ।

भंडारा से गोंदिया की ओर जा रही शिवशाही बस (MH 09/EM 1273) के सामने अचानक एक बाइक आ गई। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बस ड्राइवर ने अचानक कट मारा, जिससे तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें से 10 की मौत हो चुकी है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से पास के अस्पताल भेजा।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा, “यह दुखद है कि गोंदिया जिले में सड़क अर्जुनी के पास शिवशाही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। घायलों के इलाज के लिए यदि किसी निजी अस्पताल की जरूरत हो तो तुरंत व्यवस्था करें। गोंदिया के कलेक्टर को निर्देश दिया गया है कि अगर आवश्यक हो तो घायलों को नागपुर स्थानांतरित किया जाए।”

Share This
अगला लेख → संभल में बढाई गई सिक्योरिटी, बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर 1…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun