मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

यंग जेनरेशन के रूप में निवेशकों के लिए यूपी सबसे बड़ा बाजारः सीएम योगी

यंग जेनरेशन के रूप में निवेशकों के लिए यूपी सबसे बड़ा बाजारः सीएम योगी

ग्रेटर नोएडा/लखनऊ : उत्तर प्रदेश संभावनाओं वाला प्रदेश है। ये संभावनाएं इंफ्रास्ट्रक्चर में हैं, रोड कनेक्टिविटी में हैं, मेट्रो सेक्टर में हैं, एयर कनेक्टिविटी में हैं, वाटरवेज में हैं और लॉजिस्टिक के क्षेत्र में हैं। उत्तर प्रदेश देश के अंदर इनवेस्टमेंट के बेहतरीन डेस्टिनेशन के रूप में आगे बढ़ रहा है। इसलिए आज मोटो जीपी में जितने भी इस फील्ड के निवेश करने के उत्सुक स्टेक होल्डर्स, ऑर्गनाइजर और अन्य महानुभाव आए हैं, उन सबको आमंत्रित करता हूं कि वे सभी उत्तर प्रदेश की संभावनाओं का लाभ लें। उत्तर प्रदेश न सिर्फ मोटो जीपी जैसे इवेंट के लिए एक बड़ा मार्केट है, बल्कि यहां पर भारत की सबसे यंग जेनरेशन भी है जो आपके लिए एक अवसर होगा अपने निवेश को आगे बढ़ाने का। यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित हो रहे मोटो जीपी भारत में हिस्सा लेने आए विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बिजनेस कॉन्क्लेव के अवसर पर कहीं। उन्होंने विश्वास जताया कि निवेशकों द्वारा किए जाने वाले किसी भी निवेश के लिए उत्तर प्रदेश सरकार हर प्रकार की सुरक्षा और सुविधा प्रदान करेगी।

स्पोर्ट्स सेक्टर पर केंद्र और राज्य दोनों सरकारों का विशेष फोकस

सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में संभावनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में मोटो जीपी का आयोजन हम सबके लिए उत्साहवर्द्धक है। उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। यह भारत की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में एक है और कुल आबादी का 56 फीसदी वर्किंग एज ग्रुप होने के कारण भारत का सबसे युवा राज्य भी है। इसलिए स्पोर्ट्स सेक्टर को न केवल विकसित करने की संभावनाएं उत्तर प्रदेश में हैं बल्कि हमारी सरकार और केंद्र सरकार इस सेक्टर पर विशेष फोकस करते हुए इस प्रकार के इवेंट को आयोजित करने के हर संभव प्रयास कर रही है।

कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ उल्लेखनीय कार्य

सीएम योगी ने कहा कि जिस क्षेत्र में मोटो जीपी का यह इवेंट आयोजित हो रहा है, यह वही सेक्टर है जहां भारत के दो महत्वपूर्ण फ्रेट कॉरिडोर (ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) का जंक्शन है। यहां पर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के साथ ही लॉजिस्टिक और ट्रांसपोर्ट हब के लिए भी कार्यक्रमों को तेजी से आगे बढ़ाने का कार्य हुआ है। इस क्षेत्र में ही प्रदेश सरकार ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल के साथ मिलकर एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट (नोएडा इंटरनेशनल) का निर्माण युद्धस्तर पर कर रही है। प्रदेश के अंदर ही अन्य क्षेत्रों में भी एयर कनेक्टिविटी को बेहतर किया गया है। इनलैंड वाटरवेज वाराणसी-हल्दिया के बीच में प्रारंभ हो चुका है जो प्रदेश के पूर्वी बंदरगाह के साथ बेहतर कनेक्टिवटी को आगे बढ़ा रहा है।

निवेश संभावनाओं के लिए प्रदेश में किए गए अनेक रिफॉर्म

प्रदेश में निवेश के लिए माहौल बनाने के सरकार के प्रयासों की जानकारी देते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश के अंदर आज निवेश की बेहतर संभावनाएं बढ़ी हैं। निवेश की इन बेहतर संभावनाओं के लिए प्रदेश को अनेक रिफॉर्म करने पड़े थे। सुरक्षा का एक बेहतर वातावरण देना पड़ा था। प्रदेश के अंदर ईज ऑफ डूईंग की सफलतम रैंकिंग के बाद आज प्रदेश ने टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए जिन कार्यक्रमों का आगे बढ़ाया है उसी का परिणाम है कि आज निवेशकों के किसी भी एमओयू को प्रदेश सरकार निवेश सारथी के माध्यम से मॉनीटरिंग कर रही है और उसके क्रियान्वयन को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाती है। सिंगल विंडो की व्यवस्था हर निवेशक को उपलब्ध कराई जा रही है। निवेश मित्र देश के अंदर सबसे बड़ा पोर्टल है। यह 400 से अधिक सेवाओं को एक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने का काम करता है, जहां तेजी के साथ निवेशकों की समस्याओं का समाधान होता है।

यूपी में खेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर में हो रहा बड़ा बदलाव

उत्तर प्रदेश केंद्र सरकार के साथ मिलकर अनेक ऐसे आयोजन कर रहा है, जिसमें हर जिले में एक स्टेडियम का निर्माण करना,विकासखंड स्तर पर एक मिनी स्टेडियम का निर्माण करना, हर ग्राम पंचायत में खेल के मैदान को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग करना, हर ग्राम पंचायत में ओपन जिम विकसित करना शामिल है। प्रदेश में महिलाओं और युवकों के बीच में खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए हर ग्राम पंचायत में युवक मंगल दल और महिला मंगल दल गठित किए गए हैं। उन्हें स्पोर्ट्स किट उपलब्ध कराने के कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इसके बेहतरीन परिणाम देखने को मिल रहे हैं।

Share This
अगला लेख → अमीर बनना है तो तुरंत छोड़ दे ये आदतें , रूठ जाएंगी मां लक्ष…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 4 km/h
Dehradun