मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

महिलाओं की 3 गुप्त परेशानियां जिन पर आज भी चुप्पी है, आयुर्वेद में हैं सटीक समाधान – जानिए डॉक्टर दीक्षा सावलिया के देसी नुस्खे

महिलाओं की 3 गुप्त परेशानियां जिन पर आज भी चुप्पी है, आयुर्वेद में हैं सटीक समाधान – जानिए डॉक्टर दीक्षा सावलिया के देसी नुस्खे

आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में महिलाएं चाहे घर पर हों या ऑफिस में, अक्सर अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह हो जाती हैं। ऊपर से समाज का संकोच और झिझक उन्हें अपनी ही समस्याओं पर चुप रहने को मजबूर कर देता है। खासकर प्राइवेट हेल्थ से जुड़ी परेशानियां – जैसे व्हाइट डिस्चार्ज, पीरियड्स की अनियमितता और बालों का झड़ना – ऐसी समस्याएं हैं जिन पर महिलाएं अक्सर खुलकर बात नहीं करतीं। ऐसे में आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार सावलिया ने सोशल मीडिया पर कुछ आसान, सस्ते और प्रभावशाली घरेलू उपाय शेयर किए हैं, जिनके ज़रिए महिलाएं इन तकलीफों से निजात पा सकती हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं वो 3 कॉमन समस्याएं और उनके असरदार आयुर्वेदिक उपाय!
महिलाओं में सबसे आम लेकिन नाजुक समझी जाने वाली समस्या है व्हाइट डिस्चार्ज। कई बार इसके साथ यूरिन में जलन और भारी पीरियड्स भी होते हैं। डॉक्टर दीक्षा के मुताबिक, इसका सरल लेकिन असरदार उपाय है – चावल का पानी। इसे आप 10 ग्राम (1 कटोरी) चावल लें और धोकर 60-80 मि.ली. पानी डालें। इस मिश्रण को मिट्टी या स्टील के बर्तन में 2 से 6 घंटे के लिए ढककर रखें।फिर इसे छान लें और दिनभर में धीरे-धीरे पीते रहें। यह पानी 6-8 घंटे तक असरदार रहता है, इसलिए रोज़ ताज़ा बनाना बेहतर है। यह न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है बल्कि एंटीऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स और विटामिन्स से भरपूर होता है। इससे पीरियड्स संबंधी समस्याएं और अंदरूनी सूजन में भी राहत मिलती है।
क्या आपका मासिक धर्म बार-बार डिले हो रहा है? कभी 15 दिन, कभी 1 महीना, कभी 3 महीने? तो डॉक्टर दीक्षा की बताई गई गोल्डन चाय को ज़रूर आज़माएं।
इस चाय को बनाने के लिए 1 गिलास पानी में – 1 चम्मच मेथी, 1 चम्मच तिल, 1 छोटा टुकड़ा गुड़ (5 ग्राम), और 1 चम्मच हल्दी मिलाये और इसे मध्यम आंच पर 5-7 मिनट उबालें। फिर छान कर चाय की तरह गर्म-गर्म घूंट-घूंट पिएं।
यदि 3 महीने या उससे ज्यादा से पीरियड नहीं आए हैं तो रोज़ 12 हफ्ते तक पिएं। यदि 1-2 महीने की देरी है पीरियड्स के 2 हफ्ते पहले से लेकर शुरू होने तक लें। और अगर 15-25 दिन की देरी होती है तो 1 हफ्ते पहले से पीरियड तक पिएं। यह चाय हार्मोन को बैलेंस करती है और गर्भाशय को नेचुरल तरीके से एक्टिव करती है।
आज के दौर में बाल झड़ना, बालों का कमजोर होना या समय से पहले सफेद होना, महिलाओं की सबसे बड़ी कॉस्मेटिक चिंता बन गया है। डॉक्टर दीक्षा के अनुसार, इसके लिए घर में तैयार एक सरल लेकिन प्रभावशाली उपाय है – आंवला मिक्स पाउडर! इसको बनाने के लिए आप 25 – 25 ग्राम पाउडर लें: आंवला, ब्राह्मी, भृंगराज और कढ़ी पत्ता, चारों को अच्छे से मिलाकर एक एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर लें। और रोज़ाना सुबह खाली पेट या रात में सोने से पहले 1 चम्मच पाउडर का सेवन करे। या इसे आप देसी घी या गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं।
यह मिश्रण स्कैल्प को पोषण देता है, बालों की जड़ें मजबूत करता है और नए बालों की ग्रोथ बढ़ाता है। समय से पहले सफेदी को रोकने में भी यह बेहद असरदार है।
महिलाएं अपने स्वास्थ्य से समझौता न करें। चाहे समाज कुछ भी कहे, आज की महिला को अपनी सेहत के लिए खामोश नहीं रहना चाहिए। आयुर्वेद के ये उपाय प्राकृतिक, सुरक्षित और आज़माए हुए हैं। थोड़ी सी जागरूकता और संयम के साथ महिलाएं इन सामान्य समस्याओं को जड़ से खत्म कर सकती हैं।
अब ज़रूरत है सिर्फ एक कदम उठाने की – वो भी अपने लिए।

Share This
अगला लेख → "‘उसे क्या पता था?’ – दिलजीत के बचाव में उतरे जावेद अख्तर, ‘…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun