मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण पुरुषों से होते हैं अलग , बिना समय गंवाए डॉक्टर से मिलें

महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण पुरुषों से होते हैं अलग , बिना समय गंवाए डॉक्टर से मिलें

महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण पुरुषों की तुलना में अलग होते हैं। हालांकि, हार्ट अटैक के सामान्य लक्षण जैसे चेस्ट पेन और एंग्जायटी, साथ ही सांस लेने में तकलीफ होना, दोनों में समान होते हैं, लेकिन महिलाओं में कुछ विशेष लक्षण भी देखे जा सकते हैं जो हार्ट अटैक या हार्ट से जुड़ी समस्याओं के संकेत हो सकते हैं। अगर इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दे, तो सावधानी बरतें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

महिलाओं में हार्ट अटैक के कुछ लक्षण:

  • अत्यधिक थकान और कमजोरी का महसूस होना
  • सुबह के समय उल्टी और जी मिचलाना
  • सांस लेने में समस्या आना
  • पीठ में दर्द रहना
  • जबड़े में दर्द महसूस होना

हार्ट अटैक से बचाव के उपाय: महिलाओं को अगर इनमें से कोई भी लक्षण महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। खासकर 45 साल की उम्र के बाद महिलाओं को अपने स्वास्थ्य, जीवनशैली और आहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए। शरीर में किसी भी तरह के बदलाव को नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से सलाह लें। विशेष रूप से मेनोपॉज के दौरान डॉक्टर से बातचीत करना जरूरी है।

स्ट्रेस से बचें: ज्यादा तनाव लेने से हार्ट संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए जितना हो सके तनाव से बचें। प्रेगनेंसी, मेनोपॉज, पीरियड्स, और शारीरिक कमजोरी भी महिलाओं में स्ट्रेस का कारण बन सकती हैं, जो दिल पर असर डाल सकती हैं।

स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं: आहार से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है। हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए जीवनशैली में बदलाव करें। घर का बना ताजा खाना खाएं, ज्यादा फल और सब्जियां खाएं, नट्स और सीड्स का सेवन करें, योग करें, और दिन में कम से कम एक घंटा शारीरिक गतिविधि करें।

हार्ट अटैक से बचने के उपाय:

  • संतुलित और स्वस्थ आहार का सेवन करें
  • रोजाना एक घंटा व्यायाम करें
  • आदर्श वजन बनाए रखें
  • मेडिटेशन और योग करें
  • समय पर सोएं और 8 घंटे की पर्याप्त नींद लें
Share This
अगला लेख → दूध में किशमिश भिगोकर खाने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो जाती…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 91% 💨 5 km/h
Dehradun