मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

मामूली चोर ने सैफ अली खान को क्यों किया परेशान? पुलिस जांच ने खोला राज

मामूली चोर ने सैफ अली खान को क्यों किया परेशान? पुलिस जांच ने खोला राज

सैफ अली खान के घर में घुसकर उन पर हमला करने वाला आरोपी शहजाद आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। हमले के बाद शहजाद वहां से फरार होने में सफल रहा और तीन दिन तक पुलिस से बचने के लिए जगह-जगह छिपता रहा। अपनी पहचान छुपाने के लिए वह लगातार कपड़े बदलता रहा। हालांकि, पुलिस की लगातार कोशिशों के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत ने शहजाद को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

शहजाद सैफ अली खान पर भारी कैसे पड़ा?

आरोपी शहजाद के पकड़े जाने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि साधारण कद-काठी वाला यह व्यक्ति सैफ अली खान जैसे अभिनेता पर इतना हावी कैसे हो गया? शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि शहजाद बांग्लादेश में खेलकूद से जुड़ा रहा है। वह कुश्ती का खिलाड़ी रह चुका है और शायद इसी वजह से उसने सैफ अली खान को घायल कर दिया। फिलहाल पुलिस उसके इन दावों की सच्चाई की जांच कर रही है।

चोरी की घटनाओं में पहले भी रहा शामिल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शहजाद पहले वर्ली के एक क्लब में काम करता था। वहां उसने एक ग्राहक की अंगूठी चुराने की कोशिश की थी, लेकिन पकड़ा गया। हालांकि, उस समय ग्राहक ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी, लेकिन क्लब प्रबंधन ने उसे नौकरी से निकाल दिया। ऐसा भी बताया जा रहा है कि अगस्त महीने में उसने चोरी की एक और कोशिश की थी।

सैफ अली खान की सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सैफ अली खान और उनके परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं। अस्पताल में जहां सैफ का इलाज चल रहा है, वहां पुलिसकर्मी तैनात हैं। न केवल अस्पताल के गेट पर, बल्कि जिस वॉर्ड में सैफ अली खान भर्ती हैं, वहां भी सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावा, करीना कपूर के साथ भी एक पुलिस गार्ड सुरक्षा में लगाया गया है।

Share This
अगला लेख → 'अंधाधुन' भी फीका लगेगा गोल्डन आवर की इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun