मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

सातवें दशक के सबसे बड़े विलेन, जिन्हें बिग बी भी ‘सर’ कहते थे, आज उनका बेटा बॉलीवुड में छाया हुआ है

सातवें दशक के सबसे बड़े विलेन, जिन्हें बिग बी भी ‘सर’ कहते थे, आज उनका बेटा बॉलीवुड में छाया हुआ है

जब भी बॉलीवुड के खलनायकों की बात होती है, तो ज़हन में सबसे पहले अमरीश पुरी, अमजद खान, डैनी डेंग्जोंग्पा, प्राण, आशुतोष राणा और गुलशन ग्रोवर जैसे दमदार नाम आते हैं। इन सभी ने अपने अभिनय से खलनायक के किरदार को इतनी सजीवता से निभाया कि दर्शक वाकई में डर जाया करते थे। लेकिन इन्हीं नामों के बीच एक और धाकड़ विलेन थे, जिनका नाम आज की पीढ़ी शायद कम जानती हो – वो थे एम.बी. शेट्टी।

70 के दशक में एम.बी. शेट्टी ने बड़े पर्दे पर खूब धूम मचाई थी। उन्होंने कई बड़े सितारों के साथ काम किया और एक्शन दृश्यों में तो उनका कोई सानी नहीं था। हालांकि आज वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके बेटे रोहित शेट्टी आज बॉलीवुड के सबसे कामयाब डायरेक्टरों में गिने जाते हैं, जो अपने धमाकेदार एक्शन और मसालेदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

बहुत कम लोगों को पता है कि रोहित शेट्टी के पिता, एम.बी. शेट्टी, एक समय बॉलीवुड के सबसे खतरनाक विलेन और बेहतरीन स्टंट कोरियोग्राफर हुआ करते थे। भले ही पर्दे पर उनका अंदाज़ डरावना होता, लेकिन असल ज़िंदगी में वह बेहद शांत, सरल और सहयोगी स्वभाव के इंसान थे। वह किसी भी सीन से पहले अपने साथी कलाकारों से पूछते कि क्या वे उस स्टंट को करने में सहज हैं या नहीं।

डॉन फिल्म में जब अमिताभ बच्चन ने एम.बी. शेट्टी के साथ काम किया था, तो उन्हें उनका व्यवहार बहुत अच्छा लगा। एक बार ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर रोहित शेट्टी जब पहुंचे, तो अमिताभ बच्चन ने एम.बी. शेट्टी से जुड़ी कई बातें साझा कीं। बिग बी ने कहा, “शेट्टी सर हमारे स्टंट मास्टर हुआ करते थे। जितने भी एक्शन सीन्स होते, वही हमें समझाते और करवाते। उन्होंने कभी किसी पर ज़ोर नहीं डाला, अगर कोई स्टंट नहीं करना चाहता था तो कहते थे कि डुप्लीकेट से करवा लेंगे।”

हिंदी सिनेमा में एम.बी. शेट्टी का योगदान एक्शन सीन्स के क्षेत्र में अविस्मरणीय रहा है। लेकिन एक हादसे ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके सामने मंसूर नामक एक स्टंटमैन की मौत हो गई। इस घटना से वह इतने आहत हुए कि उन्होंने खुद को ही दोषी मान लिया और फिर शराब की लत का शिकार हो गए। अंततः 1982 में केवल 51 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया।

एम.बी. शेट्टी भले ही अब हमारे बीच न हों, लेकिन उनका योगदान और उनका बेटा रोहित शेट्टी, आज भी उनकी विरासत को गर्व से आगे बढ़ा रहा है।

Share This
अगला लेख → वाराणसी में युवती के साथ गैंगरेप, पुलिस ने 6 आरोपियों को किय…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 6 km/h
Dehradun