मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

मिडिल क्लास के लिए हाउसिंग स्कीम लाएगी सरकार – वित्त मंत्री

मिडिल क्लास के लिए हाउसिंग स्कीम लाएगी सरकार – वित्त मंत्री

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी 1 फरवरी को 2024-25 का बजट पेश कर रही हैं। यह अंतरिम बजट है, क्योंकि अप्रैल-मई में आम चुनाव होते हैं. नई सरकार के गठन के बाद जुलाई में पूर्ण बजट पेश होने की उम्मीद है. वित्त मंत्री सीतारमण के कार्यकाल का यह छठा बजट है.

अपने बजट भाषण में उन्होंने कहा कि हमने पारदर्शी, जन-केंद्रित, जवाबदेह और विश्वास आधारित प्रशासन दिया है. देश में निवेश की स्थिति अच्छी है. हमने 390 विश्वविद्यालय स्थापित किये हैं। जीएसटी से एक बाजार, एक टैक्स. भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा एक परिवर्तनकारी पहल है

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मत्स्य संपदा योजना से 55 लाख नई नौकरियां पैदा हुई हैं. 5 एकीकृत एक्वापार्क स्थापित किये जायेंगे। लगभग 1 करोड़ महिलाएँ लखपति दीदी बनीं। अब दीदी का 3 करोड़ लखपति बनाने का लक्ष्य है.

बजट में महिलाओं और बच्चों पर फोकस

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण पर फोकस करेगी. मातृ एवं शिशु देखभाल योजनाओं को व्यापक कार्यक्रम के अंतर्गत लाया गया। 9-14 साल की लड़कियों के टीकाकरण पर फोकस किया जाएगा. सरकार मध्यम वर्ग के लिए आवास योजना शुरू करेगी। अगले 5 साल में 2 करोड़ घर बनाए जाएंगे. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ घर बनाए गए हैं।

Share This
अगला लेख → गुजरात के कच्छ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जानें कितनी थ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun