मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सोनिया गांधी देंगी कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा, CWC की बैठक में होगा फैसला

सोनिया गांधी देंगी कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा, CWC की बैठक में होगा फैसला

नई दिल्ली – कांग्रेस पार्टी से बड़ी खबर सामने आयी है ,पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पद छोड़ने की इच्छा जताई है. पार्टी के कुछ नेताओं से उन्होंने अध्यक्ष पद छोड़ने के साथ ही नया अध्यक्ष चुनने की बात कही है. कल सोमवार को होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में ये मुद्दा उठ सकता है.

सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी ने अपनी तरफ से पार्टी के कुछ नेताओं को कह दिया है कि अब आगे पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष नहीं रहना चाहती हैं. माना जा रहा है कि कल होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में वो इस बात को दोहरा सकती हैं. हालांकि, कई ऐसे नेता हैं जो मांग कर रहे हैं कि सोनिया गांधी अपनी इस बात को वापस लें और अध्यक्ष पद संभालें, जब तक नया अध्यक्ष नहीं चुना जाता है.

उधर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर दोबारा पार्टी की कमान संभालने की अपील की. बघेल ने कहा है कि असहमतियों से विचलित हुए बिना राहुल गांधी कांग्रेस का नेतृत्व संभालें.

Share This
अगला लेख → यूपी में कोरोना के रिकॉर्ड 5423 नए मामले, लखनऊ में संख्या 71…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,920 +84 (+0.11%)
निफ्टी 24,009 +13 (+0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 86% 💨 8 km/h
Dehradun