मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

मिल्कीपुर चुनाव पर माता प्रसाद पांडेय का बयान, कहा- धर्म का धंधा कर रही भाजपा

मिल्कीपुर चुनाव पर माता प्रसाद पांडेय का बयान, कहा- धर्म का धंधा कर रही भाजपा

उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है और धर्म की आड़ में आम जनता के अधिकारों को छीनने की साजिश रच रही है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता पांडेय ने यह भी कहा कि देवी पाटन धाम, जो 51 शक्ति पीठों में से एक है, में दर्शन के लिए अब शुल्क लिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस कानून को पास कर दिया गया है और इसे जल्द लागू किया जाएगा।

पांडेय ने रविवार की देर शाम बलरामपुर में पूर्व मंत्री शिव प्रताप यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने कहा कि धर्म का इस्तेमाल लोगों को प्रताड़ित करने और उनके अधिकारों को छीनने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि देवी पाटन मंदिर में दर्शन के लिए टिकट का प्रावधान किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या की जमीनें गरीबों से छीनकर उद्योगपतियों को दी जा रही हैं और वहां बड़े-बड़े होटल बनाकर धन जुटाने का काम किया जा रहा है।

पांडेय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दक्षिण भारत में भाजपा की पकड़ कमजोर है, इसलिए वहां से लोगों को लाकर धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जा रहे हैं ताकि इससे राजनीतिक और आर्थिक लाभ उठाया जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के बेटे को श्रावस्ती से लोकसभा का टिकट दिया, लेकिन श्रावस्ती और अयोध्या की जनता ने भाजपा को नकार दिया।

अखिलेश यादव के कुंभ में स्नान करने पर भाजपा द्वारा की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए पांडेय ने कहा कि सपा प्रमुख हमेशा गरीबों, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के उत्थान की सोच रखते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक इन वंचित वर्गों को उनका हक नहीं मिलेगा, सपा की चिंता बनी रहेगी।

पांडेय ने यह भी आरोप लगाया कि मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा अधिकारियों के सहारे चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है, लेकिन इस बार वहां की जनता भाजपा के इस प्रयास को नाकाम कर देगी।दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन भाजपा के खिलाफ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने यह भी बताया कि सपा दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) का समर्थन इसलिए कर रही है क्योंकि ‘आप’ वहां भाजपा को हराने में सक्षम है।

Share This
अगला लेख → गणतंत्र दिवस पर इस बार दिल्ली में रिकॉर्ड गर्मी , IMD ने वजह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,744 -92 (-0.12%)
निफ्टी 23,962 -34 (-0.14%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun