मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

मुंबई- कोविड अस्पताल में आग से 10 लोगों की मौत

मुंबई- कोविड अस्पताल में आग से 10 लोगों की मौत

मुंबई- महाराष्ट्र के एक कोविड अस्पताल में लगी आग से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है. इस हादसे में हुए नुकसान का जायजा लेने आज मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान सीएम ठाकरे ने मृतकों के परिवारों से माफी मांगी है. साथ ही हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही है.

उद्धव ठाकरे ने कहा, “अगर इसमें किसी की अनदेखी होगी तो कार्रवाई जरूर होगी. जिनकी मौत हुई है उनके परिवारों से मैं क्षमा मांगता हूं. फायर ब्रिगेड ने अच्छा काम किया है. कुछ लोग जो वेंटिलेटर पर थे उन्हें हम नहीं बचा पाए. अस्पताल के नीचे जो ऑफिस या दुकान थी वहां आग लगी और फैल गई.”

उद्धव ठाकरे ने ये भी कहा, ‘पिछले एक साल से हम कोरोना से लड़ रहे हैं. पिछले साल जब कोरोना की शुरुआत हुई थी तब बैड नहीं थे, ऑक्सीजन की कमी थी, वेंटिलेटर नहीं मिल रहे थे. इस दौरान कई अस्पतालों को कोविड के इलाज के लिए अस्थाई रूप से अनुमति देनी पड़ी थी. इसी अस्पताल को भी अस्थाई रूप से अनुमति दी गई थी. आने वाली 31 मार्च को ये अनुमति खत्म होने वाली थी.’

मुंबई में एक मॉल में स्थित अस्पताल में आग लगने के बाद कोविड-19 के 10 मरीजों की मौत हो गई, वहीं 70 अन्य मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया. भांडुप इलाके में स्थित ड्रीम्स मॉल इमारत में सनराइज अस्पताल में आधी रात के कुछ देर बाद आग लग गई थी जिनमें से ज्यादातर कोविड-19 का इलाज करा रहे थे.

मुंबई में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बीच यह घटना हुई है. शहर में गुरुवार को संक्रमण के 5,504 नए मामले सामने आए जो इस महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में सर्वाधिक मामले हैं. दमकल की 20 गाड़ियां, पानी के 15 टैंकर और एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया. आग पर काबू पाने की कोशिश चल रही है.

Share This
अगला लेख → अयोध्या- रामलला दर्शन उपरांत नहीं मिलेगा चरणामृत, ट्रस्ट ने …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun