मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

मुंबई में भारी बारिश के बाद बिगड़े हालात, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश के बाद बिगड़े हालात, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश के बाद गुरुवार को वाहन और रेल यातायात फिर से शुरू हो गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार सुबह के लिए मुंबई और इसके आसपास के जिलों ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।

भारी बारिश के कारण बुधवार को मुंबई के निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे लोकल ट्रेन सेवाएं रुक गईं और मुंबई आने वाली कम से कम 14 उड़ानों का मार्ग बदल दिया गया।

मुंबई में अत्यधिक भारी बारिश के कारण बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने गुरुवार को सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है। भारी बारिश के कारण गुरुवार को ठाणे, पालघर, पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में भी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

बीएमसी और पुलिस ने मुंबई और आसपास के इलाकों में सभी लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी है। बीएमसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, मुंबईकर, जरूरी न हो तो घर से बाहर निकलने से बचें। पुलिस ने बताया कि बुधवार को भारी बारिश के कारण अंधेरी उपनगर में एक 45 वर्षीय महिला नाले में डूब गई।

बुधवार की भारी बारिश के बाद कुछ सड़कें उफनती नदियों में तब्दील हो गईं क्योंकि कई इलाकों में शाम को पांच घंटे में 100 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई. सेंट्रल लाइन पर कुर्ला और ठाणे स्टेशनों के बीच लोकल ट्रेनों का परिचालन बंद हो गया, जिससे हजारों यात्री सीएसएमटी और अन्य स्टेशनों पर फंसे रहे, जबकि विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक जाम हो गया।

Share This
अगला लेख → विनेश फोगाट को NADA ने जारी किया नोटिस, 14 दिनों के भीतर इस …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun