मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

मुंबई में भीषण बारिश का कहर: CSMT-ठाणे लोकल सेवाएं ठप, 12 की मौत—स्कूल-कॉलेज बंद, सड़कों पर जलसैलाब!

मुंबई में भीषण बारिश का कहर: CSMT-ठाणे लोकल सेवाएं ठप, 12 की मौत—स्कूल-कॉलेज बंद, सड़कों पर जलसैलाब!

मुंबई समेत महाराष्ट्र में लगातार भारी बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। मंगलवार सुबह CSMT (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) से ठाणे के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं जलभराव की वजह से पूरी तरह स्थगित कर दी गई हैं। धीमे यातायात के बीच मुंबई की रफ्तार थम-सी गई है।

बीएमसी ने ऐहतियातन शहर और उपनगरों के सभी सरकारी व अर्ध-सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद रखने के निर्देश दिए हैं। प्राइवेट दफ्तरों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी गई है। कई इलाकों में डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया है, जिससे ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे समेत मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो गया है.

मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर व रायगढ़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। कुर्ला के क्रांति नगर क्षेत्र में मीठी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। एनडीआरएफ की टीमों ने निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना शुरू कर दिया है.

अब तक महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण अलग-अलग हादसों में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित रहें l

Share This
अगला लेख → मेरठ में फौजी से मारपीट: एक और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की दबिश…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 6 km/h
Dehradun