मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई

मुजफ्फरपुर में जदयू नेता के घर पर अपराधियों ने की जबरदस्त फायरिंग, क्षेत्र में अफरातफरी मच गई

मुजफ्फरपुर में जदयू नेता के घर पर अपराधियों ने की जबरदस्त फायरिंग, क्षेत्र में अफरातफरी मच गई

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक चौकाने वाली अपराध की घटना सामने आई है। अपराधियों ने जदयू के नेता राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, हालांकि इस हमले में पप्पू सिंह बाल-बाल बच गए। यह हमला बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने किया था, जिन्होंने घर की खिड़की में गोलियां मारीं। घटना के बाद मौके से चार खोखे बरामद किए गए हैं और सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध अपराधी नजर आए हैं।

मुजफ्फरपुर के रामबाग चौड़ी इलाके के विद्यापति नगर में स्थित पप्पू सिंह के घर पर यह फायरिंग हुई। पप्पू सिंह जदयू के वरिष्ठ नेता और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष हैं। गोलियां कमरे की खिड़की में लगीं और इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की और मौके से चार खोखे बरामद किए। साथ ही आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई, जिसमें दो बाइक सवार अपराधियों की तस्वीरें मिली हैं। पप्पू सिंह से भी पूछताछ की गई, हालांकि उन्होंने बताया कि उन्हें किसी से कोई धमकी या दुश्मनी नहीं थी।

जदयू नेता पप्पू सिंह ने बताया कि वह रामबाग चौड़ी स्थित बालू कार्यालय से एक रिसेप्शन में शामिल होने गए थे और जब घर लौटे, तो अपनी बुलेट को अंदर खड़ा कर कमरे में गए थे, तभी फायरिंग हुई। गोलियां ठीक उसी खिड़की पर मारी गईं, जहां वह बैठे हुए थे। पप्पू सिंह ने संदेह जताया कि दोनों बाइक सवार अपराधी हत्या की नीयत से आए थे और मोहल्ले में दो घंटे से रेकी कर रहे थे।

इस मामले पर मिठनपुरा थाना के अध्यक्ष राम इकबाल प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की और सीसीटीवी फुटेज से जानकारी जुटाई। पुलिस अब इन फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है और छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share This
अगला लेख → प्रभास की हीरोइन इमानवी इस्माइल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,710 +944 (+1.23%)
निफ्टी 24,260 +275 (+1.15%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun