मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

मुस्तफिजुर को IPL से बाहर करने पर ओवैसी का हमला, शेख हसीना को वापस भेजने की दी चुनौती

मुस्तफिजुर को IPL से बाहर करने पर ओवैसी का हमला, शेख हसीना को वापस भेजने की दी चुनौती

आईपीएल में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर किए जाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के निर्देश पर मुस्तफिजुर को टीम से बाहर करने का फैसला लिया, जिसके बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। यह फैसला भारत और बांग्लादेश के बीच मौजूदा राजनयिक तनाव के मद्देनजर उठाया गया बताया जा रहा है।

इस फैसले को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। ओवैसी ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब पहलगाम हमले के बाद भी भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच खेले गए थे, तो अब एक बांग्लादेशी खिलाड़ी को आईपीएल से बाहर क्यों किया गया। उन्होंने इसे दोहरे मापदंड का उदाहरण बताते हुए सरकार की नीयत पर सवाल खड़े किए।

एक रैली को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सरकार एक क्रिकेट खिलाड़ी को बाहर कर इसे बड़ी कार्रवाई के तौर पर पेश कर रही है, जबकि हकीकत यह है कि भारत आज भी बांग्लादेश के साथ व्यापार कर रहा है और उस पर कोई रोक नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर सरकार इतनी ही सख्त है तो फिर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत से वापस क्यों नहीं भेजा जाता।

ओवैसी ने इस दौरान शेख हसीना को लेकर सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा, “एक क्रिकेटर को बाहर कर मीडिया में ढिंढोरा पीटा जा रहा है, लेकिन जो दिल्ली में बैठी हैं, उन्हें क्यों नहीं भेजा जाता।” उन्होंने मंच से लोगों से नारे भी लगवाए और सरकार के रुख पर सवाल खड़े किए।

गौरतलब है कि मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने का फैसला ऐसे समय पर आया है, जब भारत-बांग्लादेश संबंधों में तल्खी देखी जा रही है। हालांकि इस कदम का कई विपक्षी दलों ने विरोध किया है और इसे खेल को राजनीति से जोड़ने वाला फैसला बताया है। अब यह मामला सिर्फ क्रिकेट तक सीमित न रहकर एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है।

Share This
अगला लेख → सोमनाथ की गाथा और सियासत: PM मोदी ने नेहरू-राजेंद्र प्रसाद व…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,645 -10 (-0.01%)
निफ्टी 24,275 +25 (+0.1%)
मौसम
27°C
Patchy rain nearby
💧 76% 💨 4 km/h
Dehradun