मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

मुस्लिम महिलाओं पर चढ़ा “श्री राम” के टैटू का क्रेज

मुस्लिम महिलाओं पर चढ़ा “श्री राम” के टैटू का क्रेज

वाराणसी – देशवासियों का सैकड़ों वर्ष पुराना राम मंदिर का सपना 5 अगस्त को भूमि पूजन के साथ साकार होने जा रहा है. इस उत्सव में पूरा देश शामिल है. धर्म नगरी वाराणसी में भी राम भक्त अलग-अलग तरीके से इस दिन को यादगार बनाने में जुटे हैं.

इस दौरान एक राम भक्त मुस्लिम लड़की ने गंगा जमुनी तहजीब का उदाहरण पेश किया है. दरअसल इस युवती ने एकता का मिसाल देने के लिए अपने हाथ पर श्रीराम के नाम का स्थायी यानी परमानेंट टैटू बनवाया है.राम की भक्ति में लीन होने का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि सिगरा स्थित एक टैटू जोन शॉप पर एक मुस्लिम युवती पहुंची, यहां उसने अपने हाथ पर श्रीराम का टैटू बनवाया. युवती का नाम इक्रा खान है, वह पीएम मोदी की प्रशसंक है.

इक्रा ने कहा कि उसका सपना था कि राम मंदिर का निर्माण हो, इसका उन्हें बेशब्री से इंतजार था. ये स्थाई टैटू उन्होंने इसलिए बनवाया ताकि लोगों में संदेश जाए और हिन्दू मुस्लिम एकता बनी रहे. मुस्लिम महिला का ये जोश देख के दुकानदार ने भी राम भक्ति में अपना योगदान दिया और राम नाम के टैटू बनवाने वालों के लिए टैटू बिल्कुल फ्री कर दिया.

 

रिपोर्ट – रोहित श्रीवास्तव

Share This
अगला लेख → रक्षाबंधन के मौके पर यूपी सरकार ने दी बहनों को राहत

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,846 +10 (+0.01%)
निफ्टी 23,998 +2 (+0.01%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun