मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की गाड़ी का कटा चालान , दो हजार का हुआ जुर्माना

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की गाड़ी का कटा चालान , दो हजार का हुआ जुर्माना

बिहार में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को ओवर स्पीडिंग का दोषी पाया गया. नेशनल हाईवे पर लगे अत्याधुनिक कैमरे ने उसकी रफ्तार कैद कर ली और तुरंत ई-चालान भेज दिया। यह जानकारी देते हुए आरटीओ ने बताया कि अगर कोई भी वाहन तेज गति से चलता है तो वह कैमरे में कैद हो जाता है और तुरंत वाहन मालिक को ई-चालान भेज दिया जाता है.

बिहार परिवहन विभाग ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात नियमों को लागू करने के लिए स्वचालित ई-डिटेक्शन सिस्टम लॉन्च किया है। इसकी शुरुआत 18 अगस्त से हुई. जिसके लिए बिहार के नेशनल हाईवे पर हाईटेक कैमरे लगाए गए हैं.

परिवहन अधिकारी ने दी जानकारी

ई-डिटेक्शन सिस्टम की मदद से हाईवे से गुजरने वाले किसी भी वाहन की फिटनेस, बीमा, प्रदूषण और ओवर स्पीड पर नजर रखी जाती है। इसमें कोई भी गड़बड़ी होने पर चालान सीधे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है. जिला परिवहन पदाधिकारी ने इस सिस्टम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के निर्णय के अनुसार इसे टोल प्लाजा पर लगाया गया है.

उन्होंने कहा कि इस सिस्टम की मदद से काम काफी आसान हो जाएगा. साथ ही सड़क पर दौड़ती कारें भी नजरों से नहीं बच पाएंगी। उन्होंने बताया कि अगर गाड़ी सही से नहीं चल रही है, गाड़ी के कागजात में कोई दिक्कत है या सीट बेल्ट नहीं लगा है तो सिस्टम चालान काट कर गाड़ी मालिक के पास भेज देगा.

Share This
अगला लेख → CM मान ने पूरा किया अपना वादा…अब बिना एनओसी के भी होगी प्लॉट…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun