मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

मुहम्मद मौलाना तौकीर रजा के घर से पेट्रोल बम, अवैध हथियार बरामद, पुलिस ने साजिश का किया भंडाफोड़ l

मुहम्मद मौलाना तौकीर रजा के घर से पेट्रोल बम, अवैध हथियार बरामद, पुलिस ने साजिश का किया भंडाफोड़ l

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में जुम्मे की नमाज के बाद हुई हिंसा के बाद पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तौकीर रजा के घर से भारी मात्रा में पेट्रोल बम, तमंचे, कारतूस, लाठी-डंडे, पत्थर और अन्य अवैध हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि यह पूरी हिंसा एक सुनियोजित साजिश थी, जिसे तौकीर रजा और उनके सहयोगियों ने पहले से तैयार किया था।

पुलिस ने आरोप लगाया है कि तौकीर रजा ने सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए लोगों को जुम्मे के बाद इकट्ठा होने और हिंसा भड़काने के लिए प्रेरित किया। घटना स्थलों से बरामद अवैध हथियारों की मौजूदगी से यह माना जा रहा है कि हिंसा पूर्व नियोजित थी।

हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया, कांच की बोतलों से पेट्रोल बम फेंके गए और पुलिसकर्मियों पर चाकू, लाठी-डंडे से हमला किया गया। कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

FIR में तौकीर रजा पर कई संगीन आरोप लगाए गए हैं, जिनमें पुलिस के सामने जानलेवा हमला, झूठे और भड़काऊ बयान देना, जातीय हिंसा भड़काने वालों के बीच नेतृत्व करना शामिल है।

पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। तौकीर रजा के खास सहयोगी नदीम खान अभी भी फरार हैं, जिसकी तलाश तेज़ कर दी गई है। अधिकारी इस मामले में किसी भी तरह की छूट नहीं देना चाहते।

यह मामला सामाजिक सौहार्द और कानून के शासन के लिए गंभीर चुनौती है। पुलिस की समय रहते की गई कार्यवाही ने बड़े उपद्रव को होने से रोका है, लेकिन तौकीर रजा और उसके गिरोह की गम्भीरता को दर्शाता है। कानून अपने पूरे सामर्थ्य के साथ सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

Share This
अगला लेख → दुनिया का सबसे ऊंचा पुल खुला चीन में, 2 घंटे का सफर अब सिर्फ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun