सुशांत के विसरा में नहीं पाया गया जहर,लेकिन कूपर अस्पताल को क्लीन चीट नहीं
नई दिल्ली – सुशांत सिंह राजपूत कथित आत्महत्या केस को लेकर जांच क्र रही सीबीआई को दिए बयान में पुरे परिवार ने इसे हत्या बताया है. जबकि मुंबई पुलिस ने इसे सुसाइड कर दिया था. वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह फांसी से दम घुटने से हुई थी. AIIMS ने सुशांत के विसरा की जाँच की रिपोर्ट सहित पूरी मेडिकल रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी हैं.
इस रिपोर्ट में कहा गया है की सुशांत सिंह राजपूत की मौत जहर से नहीं हुई है. एम्स की रिपोर्ट में कहा गया कि उनकी शरीर में जहर नहीं पाया गाया है. इसके साथ ही फोरेंसिक टीम ने कूपर हॉस्पिटल में हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी सवाल उठाया है. अब सीबीआई इस रिपोर्ट का अध्ययन कर रही है. और इसका मिलान अपनी जांच से कर रही है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक एम्स की इस रिपोर्ट में कूपर अस्पताल को क्लीन चिट नहीं दी है. एम्स की रिपोर्ट में कहा गया कि कूपर अस्पताल ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में टाइमिंग नहीं डाला गया. मेडिकल टीम के चेयरमैन डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि अंतिम रिपोर्ट के लिए कुछ कानूनी दृष्टिकोणों को देखना पड़ेगा