मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

मेरठ- दरोगा ने सफाई कर्मचारियों को पीटा, सफ़ाई कर्मचारियों का थाने में हंगामा

मेरठ- दरोगा ने सफाई कर्मचारियों को पीटा, सफ़ाई कर्मचारियों का थाने में हंगामा

मेरठ – जनता की सुरक्षा का जिम्मा खाकी के कंधों पर होता है लेकिन जब खाकी धारी ही जनता के दुश्मन बन जाए तो फिर जनता की सुरक्षा कौन करेगा ? ताजा मामला मेरठ का है जहां पर एक दरोगा ने सफाई कर्मचारियों की जमकर पिटाई की और जाति सूचक शब्द कह डालें। जिसके बाद भारी संख्या में पहुँचे सफाईकर्मियों ने थाने में जमकर हंगामा किया।

दरअसल थाना ब्रह्मपुरी इलाके के वार्ड 3 भूमिया का पुल पर सफाई कर्मचारी रात की शिफ्ट में सफाई का कार्य कर रहे थे वहां से गुजर रहे दरोगा मनोज कुमार की वर्दी पर धूल लग गई तो दरोगा साहब गुस्से में लाल पीले हो गए और सफाई कर्मचारियों को जमकर गालियां देने लगे वहां मौजूद सफाई कर्मचारियों के सुपरवाइजर संदीप ने जब दरोगा साहब के गाली देने का विरोध किया और कहा कि हम तो सफाई कर रहे हैं और यह आदेश नगर आयुक्त महोदय का है तो बस इतना सुनते ही आग बबूला हुए दरोगा साहब ने सफाई नायक संदीप को भी पीटना शुरू कर दिया और सभी कर्मचारियों को लठियाते हुए यह कहकर भगा दिया की मैं पुलिस वाला हूं तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।

सूचना मिलने पर सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी इकट्ठा होकर ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और थाने में जमकर हंगामा किया। थानाध्यक्ष सुभाष अत्री ने किसी तरह सफाई कर्मचारियों को समझा-बुझाकर शांत तो कर दिया है लेकिन सफाई कर्मचारी दरोगा मनोज पर कार्यवाही करवाने को लेकर अड़े हुए हैं।

Share This
अगला लेख → कोरोना काल में 'चारधाम यात्रा' करने वाले तीर्थयात्रियों की स…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
24°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 4 km/h
Dehradun