मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

मेरठ में रिटायर्ड दरोगा निकला करोड़पति, विजिलेंस ने छापा मारकर उजागर की संपत्ति

मेरठ में रिटायर्ड दरोगा निकला करोड़पति, विजिलेंस ने छापा मारकर उजागर की संपत्ति

मेरठ जिले में विजिलेंस की टीम के छापे से हड़कंप मच गया। बुधवार को विजिलेंस की 22 अधिकारियों की टीम ने रिटायर्ड पुलिस दरोगा महेंद्र सिंह सैनी के दो घरों और उनके स्कूल पर छापा मारा। यह कार्रवाई करीब सात घंटे तक चली, जिसमें बड़ी मात्रा में संपत्ति और दस्तावेज बरामद किए गए।

छापे के दौरान 16 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ। टीम ने 10 बैंक खातों के दस्तावेज, 30 बेनामी संपत्तियों से जुड़े कागजात, स्कूल के रिकॉर्ड और कई अन्य अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। दरअसल, महेंद्र सिंह सैनी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने की शिकायत के आधार पर 2022 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसकी जांच जारी थी।

बुधवार को विजिलेंस टीम ने मेडिकल थानाक्षेत्र स्थित कीर्ति पैलेस कॉलोनी के मकान नंबर A-63 और A-03 पर छापा मारा। इन दोनों मकानों की अनुमानित कीमत करीब तीन करोड़ रुपये आंकी गई है, जबकि स्कूल और अन्य संपत्तियों की कीमत लगभग 11.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। छापे के दौरान घर से 10 बैंक खातों की पासबुक, लॉकर से जुड़ी जानकारी और 30 बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए गए। इसके अलावा, लैपटॉप, रजिस्ट्रियों के कागजात और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी टीम ने अपने कब्जे में ले लिए हैं। इस मामले में रिटायर्ड दरोगा को नोटिस जारी किया गया है।

एसपी इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि दोनों घरों में रखे गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कीमती सामान, करोड़ों रुपये के आभूषण और अन्य संपत्तियों की सूची बनाई जा रही है। इसके अलावा, मकान परिसर के बाहर मिली एक स्विफ्ट डिजायर कार, तीन स्कूटी, स्कूल में लगे उपकरण, फर्नीचर और वहां खड़े वाहनों की भी जांच की जा रही है।

Share This
अगला लेख → अखिलेश सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति पर बड़ी कार्रवा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,861 +25 (+0.03%)
निफ्टी 23,991 -5 (-0.02%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun