मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बरेली: दुल्हन की जगह दोस्त को पहना दी वरमाला, दहेज मांगने पर दूल्हे समेत 3 के खिलाफ FIR

बरेली: दुल्हन की जगह दोस्त को पहना दी वरमाला, दहेज मांगने पर दूल्हे समेत 3 के खिलाफ FIR

बरेली जिले के थाना क्योलड़िया क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे द्वारा शराब के नशे में अतिरिक्त दहेज मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई।

क्या है पूरा मामला?

क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने अपनी बेटी का रिश्ता रविंद्र कुमार (निवासी गजरया, थाना बरखेड़ा, जिला पीलीभीत) से तय किया था। शादी के दिन बारात धूमधाम से एक मैरिज लॉन में पहुंची। द्वारचार और नाश्ते के बाद जयमाला की रस्म शुरू हुई।

जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे को वरमाला पहनाई, दूल्हे ने नशे की हालत में गलती से वरमाला अपने दोस्त के गले में डाल दी। यह देखकर दुल्हन और उसके परिवार वाले हैरान रह गए। इसके बाद दूल्हे ने अतिरिक्त दहेज की मांग रख दी और कहा कि वह शादी अपनी पसंद की लड़की से करेगा।

दुल्हन ने लिया बड़ा फैसला, बारातियों में मचा हड़कंप

दूल्हे के इस व्यवहार से गुस्साई दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया। इससे दोनों पक्षों के बीच माहौल गरम हो गया और बारातियों तथा घरातियों के बीच मारपीट होने लगी। हालात बिगड़ते देख बाराती शादी छोड़कर भाग निकले।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, दूल्हा और पिता हिरासत में

शादी में हुए हंगामे की सूचना पर क्षेत्राधिकारी नवाबगंज हर्ष मोदी के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तत्काल दूल्हे और उसके पिता को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई।

कड़ी कार्रवाई के आदेश

क्षेत्राधिकारी हर्ष मोदी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दहेज प्रथा कानून के तहत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी और कठोर दंड दिया जाएगा

दहेज प्रथा के खिलाफ समाज को मिला संदेश

इस घटना ने दहेज प्रथा के दुष्परिणामों को उजागर किया है। पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि अगर कोई भी दहेज से जुड़ा मामला सामने आए, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जल्द की जाएगी।

Share This
अगला लेख → गुजरात यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला, अब डबल डिग्री के लिए शुरू …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,861 +25 (+0.03%)
निफ्टी 23,991 -5 (-0.02%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun