मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

मोदी का फोकस यूपी में हुआ शिफ्ट, 4 जिलों में ताबड़तोड़ करेंगे रैली

मोदी का फोकस यूपी में हुआ शिफ्ट, 4 जिलों में ताबड़तोड़ करेंगे रैली

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के चुनाव प्रचार की कमान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाल ली है. वाराणसी से नामांकन के बाद पीएम मोदी यूपी में ताबड़तोड़ रैलियां और शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में आज यूपी के कई जिलों में पीएम की रैलियां हैं. जहां वह पूर्वांचल में बीजेपी के लिए मेगा शो करने जा रहे हैं.

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी गुरुवार को यूपी की प्रतापगढ़, आजमगढ़, जौनपुर और भदोही लोकसभा सीटों पर बीजेपी की दावेदारी मजबूत करेंगे. बता दें कि इन सीटों पर लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा.

पीएम मोदी की पहली रैली आज़मगढ़ जिले के लालगंज के निज़ामाबाद विधानसभा क्षेत्र में होगी. इसके बाद दूसरी रैली जौनपुर सीट के मछलीशहर और तीसरी भदोही और चौथी रैली प्रतापगढ़ में होगी. इस चुनाव में उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक दिन में यह सबसे अधिक रैलियां होंगी.

Share This
अगला लेख → दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का नारा, जो करे केजरीवाल से प…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,744 -92 (-0.12%)
निफ्टी 23,962 -34 (-0.14%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun