मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP : तेज रफ्तार BMW ने ई-रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर, नर्स समेत 2 की हुई मौत

UP : तेज रफ्तार BMW ने ई-रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर, नर्स समेत 2 की हुई मौत

नोएडा में गुरुवार सुबह 6 बजे तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार चालक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, इस सड़क हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई. जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. तीनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने बीएमडब्ल्यू सवार दो लोगों को हिरासत में लिया है। कार में सवार एक युवक मौके से भाग गया।

एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे सूचना मिली कि सिटी सेंटर से 12-22 की ओर आ रहे ई-रिक्शा को तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने टक्कर मार दी है। उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा यूपी 16 जेटी 4052, जिसमें चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे. सिटी सेंटर से 12-22 की ओर जा रहा था।

सुमित्रा हॉस्पिटल के सामने तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू एचआर 26 ईबी 7770 ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई. उनकी पहचान 50 साल के कदम रसूल के बेटे मोहम्मद मुस्तफा और 25 साल की मेट्रो हॉस्पिटल की स्टाफ नर्स रश्मी के रूप में हुई है। वहीं, गिझौड़ निवासी रिक्शा चालक राजेंद्र पुत्र रामदास उम्र 45 साल, पवन उम्र 27 साल और सूरज उम्र 20 साल को सेक्टर-110 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है. परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Share This
अगला लेख → मोदी का फोकस यूपी में हुआ शिफ्ट, 4 जिलों में ताबड़तोड़ करेंग…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun