मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

मोहित पांडेय की मौत के बाद परिवार से मिले सीएम योगी , दिया ये आश्वासन

मोहित पांडेय की मौत के बाद परिवार से मिले सीएम योगी , दिया ये आश्वासन

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट थाने में पुलिस हिरासत के दौरान मोहित पांडेय की मौत के मामले ने प्रदेश में सियासी माहौल को गर्मा दिया है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर मृतक मोहित पांडेय के परिवार से मुलाकात की। इस मुलाकात में सीएम योगी ने परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी इस मुलाकात की जानकारी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की। पोस्ट में कहा गया, “लखनऊ के चिनहट के पीड़ित परिवार ने आज सीएम योगी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर बख्शी का तालाब विधान सभा क्षेत्र के विधायक योगेश शुक्ला और स्थानीय सभासद भी उपस्थित रहे।”

इस मामले में पहले ही पुलिस कमिश्नर ने कार्रवाई करते हुए चिनहट थाने के प्रभारी अश्वनी चतुर्वेदी को पद से हटाकर उनकी जगह सब इंस्पेक्टर भरत पाठक को नया थाना प्रभारी नियुक्त कर दिया है।

पुलिस का दावा है कि हिरासत के दौरान मोहित की तबीयत अचानक खराब हो गई थी और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, मोहित के परिजनों का आरोप है कि उसकी पिटाई कर हत्या की गई है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें मोहित की तबीयत बिगड़ती नजर आ रही है, और एक अन्य व्यक्ति उसे मदद करने की कोशिश करता दिख रहा है।

Share This
अगला लेख → लखनऊ के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी , सर्च ऑपरेशन जारी

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun