मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

मौसम में आ रहा है बदलाव, इन राज्यों में हो सकती है तेज बारिश, ओले गिरने और लू चलने की चेतावनी

मौसम में आ रहा है बदलाव, इन राज्यों में हो सकती है तेज बारिश, ओले गिरने और लू चलने की चेतावनी

नई दिल्ली: देश के उत्तर, मध्य और पश्चिमी हिस्सों में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। वहीं, कुछ राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का सिलसिला भी जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में लू चलने और पारा चढ़ने की चेतावनी दी है। विभाग का कहना है कि 16 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं और बारिश भी हो सकती है।

राजस्थान में तापमान और लू की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 19 अप्रैल तक जबरदस्त गर्मी का असर बना रहेगा। 16 से 18 अप्रैल तक राज्य के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ सकती है। 16 और 17 अप्रैल को गुजरात, जबकि 16 से 18 अप्रैल के बीच पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में लू चलने के आसार हैं। पश्चिमी राजस्थान में 16 से 18 अप्रैल और पूर्वी राजस्थान में 17-18 अप्रैल को लू चलने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?
दिल्ली-एनसीआर में भी तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। 16 अप्रैल को दिन की शुरुआत साफ आसमान के साथ होगी, लेकिन शाम तक बादल आ सकते हैं। राजधानी के कई हिस्सों में लू चल सकती है। अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

इन इलाकों में हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि
बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में 17 अप्रैल तक बारिश होने की उम्मीद है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। 18 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 18 और 19 अप्रैल को ओलावृष्टि हो सकती है।
16 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान और 17 अप्रैल को पूर्वी राजस्थान में धूल भरी आंधी-तूफान की आशंका भी जताई गई है।

दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?
आने वाले पांच दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक में बिजली कड़कने और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। 17 अप्रैल को केरल और माहे में भी गरज-चमक, तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) और बारिश की संभावना है।

Share This
अगला लेख → अमेरिका से तनातनी के बीच चीन ने दिखाई भारत से नज़दीकी, 85 हज…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun