मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

म्यूचुअल फंड की स्कीम में 31.52% की गिरावट, निवेशकों को भारी नुकसान

म्यूचुअल फंड की स्कीम में 31.52% की गिरावट, निवेशकों को भारी नुकसान

2025 की शुरुआत से ही शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, और इसका सीधा असर इक्विटी म्यूचुअल फंड्स पर पड़ा है। आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी 2025 से अब तक 541 में से 523 इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने निवेशकों को नुकसान पहुंचाया है। केवल 18 फंड्स ही ऐसे रहे हैं जिन्होंने इस मुश्किल समय में पॉजिटिव रिटर्न दिया है।

इस भारी गिरावट की एक बड़ी वजह अमेरिका की नई टैरिफ पॉलिसी मानी जा रही है, जिसे डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने लागू किया है। इस नीति ने वैश्विक बाजारों के साथ भारतीय बाजार को भी झकझोर कर रख दिया है।

यहां हम 2025 में अब तक के टॉप 5 सबसे ज्यादा घाटा देने वाले म्यूचुअल फंड्स पर नजर डालते हैं:

 1. Nippon India Taiwan Equity Fund
इस साल सबसे बड़ा नुकसान इसी फंड में देखने को मिला है। निवेशकों को अब तक 31.52% का नेगेटिव रिटर्न मिला है।

 2. Samco Flexi Cap Fund
दूसरे स्थान पर सैमको फ्लेक्सी कैप फंड रहा है, जिसने 2025 में 26.15% की गिरावट के साथ निवेशकों को निराश किया।

 3. Shriram Multi Sector Rotation Fund
इस फंड ने भी अच्छा खासा नुकसान कराया है। 2025 में अब तक इसका प्रदर्शन -24.33% रहा है।

 4. Invesco India Technology Fund
टेक्नोलॉजी से जुड़े इस फंड ने भी इस साल 24.22% का नेगेटिव रिटर्न दिया है, और यह चौथे स्थान पर रहा।

 5. Motilal Oswal Nasdaq 100 FOF
पांचवें नंबर पर मोतीलाल ओसवाल की यह फंड ऑफ फंड स्कीम है, जिसने अब तक 23.54% का नुकसान किया है।

इन फंड्स की स्थिति देखकर यह स्पष्ट है कि मौजूदा ग्लोबल अनिश्चितता और बाजार में आई तेज गिरावट का सीधा प्रभाव म्यूचुअल फंड निवेशकों पर पड़ा है। निवेश करने से पहले पूरी जानकारी और जोखिमों का आकलन बेहद जरूरी है।

Share This
टैग: #News Update
अगला लेख → वाराणसी गैंगरेप मामले में पीएम मोदी ने तुरंत कार्रवाई के दिए…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun