मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

यूपी में फिर हुई मानसून की दस्तक 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

यूपी में फिर हुई मानसून की दस्तक 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

लखनऊ – यूपी में मानसून फिर से वापसी कर रहा है. प्रदेश में फिर तेज बारिश का सिलसिला शुरू होने जा रहा है. 30 जिलों में झमाझम बारिश होने का अनुमान जताया गया है, लोगों को इस दौरान सावधान रहने की सलाह दी गई है. अगले पांच दिन कई जगहों पर भारी से भारी बारिश होने का अनुमान है.

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को प्रदेश के दोनों संभागों में बौछारें पड़ने का अनुमान हैं. पश्चिमी यूपी में आज कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. यहीं कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात का अनुमान है. संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

पूर्वी यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय दिख रहा है. आज अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है. संभाग में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और कहीं-कहीं बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है. बारिश की वजह से लोगों को जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है. आने वाले दिनों में और तेज बारिश की चेतावनी दी गई है.

इन जिलों में बारिश की सम्भावना बताई गयी है जौनपुर, सुल्तानपुर, चंदौली, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ और बलिया व आसपास के इलाकों में अनेक स्थानों पर बारिश होगी. कही-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इसके अलावा जालौन, कानपुर, उन्नाव, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या में अनेक स्थानों पर बारिश और वज्रपात का अलर्ट है.

आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर और संत कबीर नगर में कुछ स्थानों पर बारिश होगी. यहां कोई चेतावनी नहीं दी गई है.

सहारनपुर, शामली, बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, नोएडा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, बदायूं, संभल, अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी में एक या दो जगहों पर बौछारें पड़ सकती हैं. इन जिलों में कोई अलर्ट नहीं है.

Share This
अगला लेख → "PM मोदी ने रचा इतिहास: इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ बने सबस…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Mist
💧 94% 💨 5 km/h
Dehradun