मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

यदि आप चेहरे और बालों की समस्याओं से परेशान हैं, तो बाबा रामदेव के ये खास उपाय अपनाएं

यदि आप चेहरे और बालों की समस्याओं से परेशान हैं, तो बाबा रामदेव के ये खास उपाय अपनाएं

आज की पीढ़ी हर समस्या का समाधान इंटरनेट पर ढूंढती है। सोशल मीडिया उनके लिए हर सवाल का जवाब बन चुका है। अगर तबीयत खराब हो जाए तो हेल्थ टिप्स ऑनलाइन मिल जाते हैं, और अगर बॉडी बनानी हो तो हजारों फिटनेस इंफ्लूएंसर्स उपलब्ध हैं जो तरह-तरह के फॉर्मूले बताते हैं। खूबसूरती निखारने, स्किन प्रॉब्लम्स या हेयरफॉल से निजात पाने के लिए सोशल मीडिया पर ब्यूटी एक्सपर्ट्स की भरमार है, जो चुटकियों में सुंदरता बढ़ाने के टिप्स देते हैं। इससे सलाह देने वालों को व्यूज़ मिलते हैं और लोग सोचते हैं कि बिना कोई खर्च किए उनकी समस्या हल हो गई। लेकिन हर चमकती चीज़ सोना नहीं होती।

खासतौर पर, जब बात वायरल ब्यूटी टिप्स की हो, जो बेदाग और चमकती त्वचा का दावा तो करते हैं लेकिन उनके साइड इफेक्ट्स नुकसानदायक हो सकते हैं। इसलिए आज का हमारा शो खूबसूरती के नाम है, जहां हम सोशल मीडिया पर घूम रहे टिप्स को लेकर लोगों को सतर्क करेंगे और योगगुरु से स्किन व हेयर प्रॉब्लम्स के प्राकृतिक समाधान भी जानेंगे। इस वक्त जब मौसम बदल रहा है, सर्दी और गर्मी का असर एक साथ महसूस हो रहा है, तब त्वचा और बालों की समस्याएं ज्यादा बढ़ जाती हैं। ऐसे में सही सलाह बेहद जरूरी हो जाती है। स्वामी जी से हम न सिर्फ ब्यूटी से जुड़ी समस्याओं का समाधान जानेंगे बल्कि निरोगी रहने के उपाय भी सीखेंगे, क्योंकि असली सुंदरता स्वस्थ शरीर में ही बसती है।

स्किन से जुड़ी समस्याएं:

  • ऑयली स्किन
  • रूखी त्वचा
  • डार्क सर्कल
  • झुर्रियां
  • झाइयां
  • दाग-धब्बे
  • मुंहासे

दमकती त्वचा के लिए अपनाएं ये टिप्स:

  • एलोवेरा जूस का सेवन करें
  • संतुलित और पोषणयुक्त आहार लें
  • तले-भुने खाने से बचें
  • तेज मसालों का कम सेवन करें

घरेलू फेस पैक – प्राकृतिक सुंदरता पाएं:

  • एंटी-एजिंग पैक: संतरे के छिलके + शहद
  • पिंपल रेमेडी: गुलाब की पंखुड़ियां + दूध + शहद
  • ओपन पोर्स पैक: केला/पपीता + नीम + बादाम + चिरौंजी
  • एंटी-इन्फेक्शन पैक: हल्दी + एलोवेरा + नीम + मुल्तानी मिट्टी
  • झाइयों का इलाज: पिसी हुई लाल मसूर दाल + दही

बाल झड़ने की मुख्य वजहें:

  • तनाव (स्ट्रेस)
  • फंगल इंफेक्शन
  • एलोपेसिया
  • खून की कमी (एनीमिया)
  • हार्मोनल असंतुलन
  • प्रोटीन व विटामिन की कमी

बालों को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये आदतें:

  • बालों को बारिश के पानी से बचाएं
  • हर दिन शैंपू करने से बचें
  • बालों पर अधिक केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें

महिलाओं में हेयर लॉस के कारण:

  • बालों की जड़ों का कमजोर होना
  • हार्मोनल बदलाव
  • डैंड्रफ की समस्या
  • अधिक तनाव लेना
  • बार-बार बालों में कंघी करना

स्वस्थ शरीर और सही देखभाल से ही असली सुंदरता संभव है। इसलिए सोशल मीडिया पर मिलने वाले किसी भी ब्यूटी टिप को अपनाने से पहले पूरी जानकारी लें और सही उपाय अपनाएं!

Share This
अगला लेख → कांग्रेस के 6 विधायकों सहित प्रदेश अध्यक्ष पर एक्शन, विधानसभ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun